back to top

देवरिया हत्याकांड : पुलिस के हत्थे चढ़ा एक और आरोपी, अब तक 21 लोगों की हो चुकी गिरफ्तार

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, इसके साथ ही अब तक इस मामले में कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार देवरिया जिले के थाना रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फतेहपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में नामजद अभियुक्त नवनाथ मिश्रा निवासी फतेहपुर टोला अभयपुर को रुद्रपुर स्थित मनौली तिराहे के पास से रविवार को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंशुमान श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति मृतक (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) प्रेमचंद यादव के साथ रहता था एवं उनका ड्राइवर था। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा पूछताछ में अभियुक्त ने दो अक्टूबर को घटनास्थल पर मौजूद रहकर प्रेमचंद यादव की राइफल से सत्यप्रकाश एवं उसके परिवार पर गोली चलाना स्वीकार किया है।

श्रीवास्तव के मुताबिक पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त नवनाथ मिश्रा की निशानदेही पर उसके घर के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गयी आलाकत्ल राइफल को बरामद करते हुए कब्जे में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। सीओ ने बताया कि इस मामले में अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

पुलिस के अनुसार रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की दो अक्टूबर को उनके प्रतिद्वंद्वी सत्य प्रकाश दुबे और उनके परिवार द्वारा कथित तौर पर हत्या किए जाने के बाद यादव के समर्थकों के हमले में दुबे, उकी पत्नी और तीन बच्चों सहित उनके परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी थी।

इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। देवरिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने सोमवार को बताया था कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में आज सुबह करीब छह बजे जमीन विवाद को लेकर सत्य प्रकाश दुबे (54), उसकी पत्नी किरण (52), बेटी सलोनी (18) और नंदिनी (10) तथा बेटे गांधी (15) की हत्या कर दी गयी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले आज (सोमवार) सुबह जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव (50) की सत्य प्रकाश दुबे के पक्ष के लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। उसके बाद हुए संघर्ष में दुबे और उसके परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया था कि यादव के समर्थकों ने दुबे के घर पर हमला कर दिया, जिसमें दुबे सहित पांच लोग मारे गए।

देवरिया के जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया, हमें सुबह लगभग आठ बजे सूचना मिली कि फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में एक वारदात हुई है। सूचना देने वाले ने बताया कि झड़प में एक पक्ष के एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और बाकी छह लोग पुलिस को बेसुध हालत में मिले थे।

हमने उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने इनमें से पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना में सत्य प्रकाश दुबे का बेटा अनमोल जख्मी हो गया है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

भदोही में तेज रफ्तार डंपर ने दो लोक नाट्य कलाकारों को कुचला, हुई मौत

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में ईंटों से लदे एक डंपर ने खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद दो लोगों को कुचल...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से कांस्टेबल की मौत, दो लोग पकड़ गए

नयी दिल्ली। बाहरी-उत्तरी दिल्ली में सिंघू बॉर्डर पर एक तेज रफ्तार कार ने एक यातायात हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत...

सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं किया जा सकता: इलाहाबाद हाई कोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि यदि किसी मां को उसके सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिल रहा है, तो वह बाद...

भदोही में तेज रफ्तार डंपर ने दो लोक नाट्य कलाकारों को कुचला, हुई मौत

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में ईंटों से लदे एक डंपर ने खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद दो लोगों को कुचल...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से कांस्टेबल की मौत, दो लोग पकड़ गए

नयी दिल्ली। बाहरी-उत्तरी दिल्ली में सिंघू बॉर्डर पर एक तेज रफ्तार कार ने एक यातायात हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत...

सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं किया जा सकता: इलाहाबाद हाई कोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि यदि किसी मां को उसके सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिल रहा है, तो वह बाद...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...