back to top

डेंगू का प्रकोप जारी, 38 और संक्रमित

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। शहर में डेंगू का प्रकोप जारी है। गुरूवार को 38 और लोग संक्रमण की जद में आ गये। इस दौरान 1591 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर 14 लोगों को नोटिस जारी किया गया।

बीते चौबीस घंटों के दौरान अलीगंज, इन्दिरानगर, एनके रोड व सिल्वर जुबली में 5-5, चन्दरनगर व चिनहट में 4-4, टूडियागंज व रेडक्रास में 3-3, ऐशबाग में 2 और गोसाईगंज व काकोरी में 1-1 बाकी अन्य क्षेत्रो से मरीजों की डेंगू रिपोर्ट पाजिटिव आयी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्रवाल ने लोगों से अपील की है कि घर के आस-पास पानी जमा न होने दें, पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढंक कर रखें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे।

दिन के समय मच्छरों के काटने से बचने के लिए फुल बांह के कपड़े पहने और बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा का उपयोग करें। वहीं स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की टीम ने ला-प्लास के सामने भेडी कोठी हजरतगंज, राजेन्द्रनगर पोस्ट आफिस, मडियाव थाना, विजयखण्ड लोहिया चैराहे के पास, कैलाशपुरी पराग बूथ सब्जी मण्डी, जोन-6 नगर निगम आफिस, मुलायम नगर लेबर अड्डे के पास, इग्नू यूनिवर्सिटी सेक्टर-5 वृन्दावन के आस-पास लार्वा रोधी रसायन एवं फागिंग का कार्य कराया गया तथा जनसामान्य को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी।


संचारी रोंगों के प्रति किया जागरूक

लखनऊ। शहर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। इसी के तहत बक्शी का तालाब ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोनावा के राजकीय हाईस्कूल विद्यालय में गुरूवार को डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बताया गया कि डेंगू, मलेरिया और फाइलेरिया जैसी बीमारियां मच्छरों के काटने से होती हैं, इसलिए मच्छरों से बचें, मच्छरों से बचने के लिए घर और उसके आस-पास सफाई रखें। पानी नहीं पनपने दें। जहां भी पानी इकट्ठा होगा वहां मच्छर पनपेगें।

यदि बुखार आता है तो खुद से कोई इलाज न करें। निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं और जांच व इलाज करायें। इस मौके पर मां बरही शक्ति पीठ फाइलेरिया सपोर्ट ग्रुप की नेटवर्क सदस्य 47 वर्षीय राजिया ने विद्यार्थियों को बताया कि वह 10 सालों से फाइलेरिया से पीड़ित हैं और जब वह समूह से जुड़ी तब उन्हें पता चला कि या मच्छर से होने वाली बीमारी है, इसलिए सभी लोग मच्छरों से बचें। फाइलेरिया एक ऐसी बीमारी है जो कभी ठीक नहीं होती है और यह व्यक्ति को आजीवन दिव्यांग बना देती हैं।

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...