back to top

मथुरा के गांव में बच्चों की मौत का कारण डेंगू, लखनऊ से पहुंचे विशेषज्ञ

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के फरह ब्लॉक के कोह गांव में चार दिन में आठ बच्चों की अज्ञात बुखार से हुई मृत्यु के मामले में जांच रिपोर्ट से पता लगा है कि बच्चों की मौत डेंगू बुखार के चलते हुई है। बड़ी तादाद में बच्चों की आकस्मिक मौत की जानकारी मिलने के बाद जिला मुख्यालय पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए नमूनों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि चिकित्सकों की टीमें गांव में ही शिविर लगाकर इलाज कर रही हैं तथा सभी मरीजों के नमूने लिए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गांव में डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है, जिसका कारण वहां व्याप्त गंदगी हो सकती है। इसलिए बड़े पैमाने पर सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। कोह में अब तक 429 व जचौंदा गांव में 35 मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि स्थिति की जानकारी मिलने पर दो स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास सिंघल व डॉ. शमी उल्लाह खान मथुरा भेजे गए हैं जो गांव में ही रहकर कार्य कर रहे हैं। कोह के अलावा आसपास के गांव मिर्जापुर, गोकुलपुर और पिपरोठ आदि में भी ओपीडी चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया, इनके अलावा गोवर्धन ब्लॉक के गांव जचौंदा में भी बुखार के प्रकोप के कारण सफाई एवं स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

लखनऊ जू : गर्मी से बचने के लिए वन्य जीवों की बदली खुराक, लगे कूलर

लखनऊ। गर्मी को दृश्टिगत रखते हुए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा अलग-अलग वन्य जीवों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपाय...

खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही छाया

रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं...

कॉमेडी के साथ रोमांच भी पैदा करती है राजकुमार राव की ‘टोस्टर’

निर्देशक विवेक दास चौधरी की 'टोस्टर' भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी हैलखनऊ। अपने आस-पास हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई कंजूस लोगों...

बगलामुखी जयंती 24 को, विधि-विधान से होगी देवी की पूजा-अर्चना

इसी तिथि पर उनका प्राकट्य हुआ थालखनऊ। बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। बगलामुखी देवी को...

शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

जन्मदिन को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित कियालखनऊ। गुरु तेग बहादुर भवन चंदर नगर,आलम बाग, लखनऊ में आजाद लेखक कवि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ की...

सूर के पदों में गूंजी भक्ति की अनुपम छटा

सूरदास जयंती पर सजी भावपूर्ण लोक चौपाल लखनऊ। भक्त कवि सूरदास जयंती पर उन्हें उनके भक्ति पदों की सांस्कृतिक प्रस्तुति संग याद किया गया। मंगलवार...