back to top

भाजपा सरकार जाएगी तभी लोकतंत्र बचेगा : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को दावा किया कि 2022 में होने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि किसान दंभी भाजपा सरकार को सड़क पर ले आएंगे और यह सरकार जाएगी तभी लोकतंत्र बचेगा।

सपा मुख्यालय में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने गोंडा से बसपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे मसूद आलम, पूर्व विधायक रमेश गौतम और मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राना समेत कई प्रमुख नेताओं को सपा में शामिल कराने के बाद संवाददाताओं से कहा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अन्याय- अत्याचार की सीमा पार कर दी है। कोई भी आवाज़ उठाता है, तो उसकी आवाज़ दबाने का काम सरकार कर रही है। यह सरकार जाएगी तभी लोकतंत्र बचेगा।

इसके पहले मंगवार को ही यादव ने ट्वीट किया, भाजपा सरकार ने किसानों द्वारा बातचीत के लिए प्रस्तावित दिन की जगह बातचीत की तारीख को आगे बढ़ाकर ए साबित कर दिया कि कड़ाके की ठंड में अपना जीवन न्यौछावर कर रहे किसान उनकी प्राथमिकता नहीं हैं। भाजपा लगातार किसानों का तिरस्कार कर रही है। किसान दंभी भाजपा को सड़क पर ले आएंगे। यादव ने कहा, किसानों के साथ सरकार छल कर रही है। इतना झूठ और भ्रष्टाचार किसी सरकार में नहीं रहा है और यह सरकार किसी के साथ कुछ भी कर सकती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के आंदोलन में पूरी तरह से उनके साथ है। सरकार ने सबसे ज्यादा झूठे मुकदमे समाजवादी पार्टी के नेताओं पर लगाए हैं। उन्होंने आज फिर दोहराया कि सपा सभी को साथ लेकर चलेगी और छोटे दलों के लिए दरवाजा खुला रखेगी। यादव ने आरोप लगाया, भाजपा सरकार के फ़ैसलों से देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है और नोटबंदी तथा लॉकडाउन इसके उदाहरण हैं।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में पैदल अपने घर जाते समय 90 से अधिक मज़दूरों की मौत हो गई लेकिन सरकार ने किसी की मदद नहीं की। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया, भाजपा दूसरे दलों के नेताओं को तोड़ती है और उन्हें लड़ाती है, झगड़े कराती है और उसका फायदा उठाती है। पश्चिम बंगाल में भी यही कर रही है। उत्तरप्रदेश में भी विधानसभा चुनाव से पहले यही किया था। उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता से भाजपा को हराने की अपील की।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...