back to top

दिल्ली दंगा : अदालत ने लचर जांच के लिए दिल्ली पुलिस पर लगाए गए जुर्माने पर रोक को बढ़ाया

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक निचली अदालत द्वारा पुलिस पर लगाए गए 25,000 रुपये के जुर्माने पर रोक को सोमवार को बढ़ा दिया। निचली अदालत ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से संबंधित एक मामले में जांच को लचर और हास्यास्पद बताया था। दिल्ली पुलिस की तरफ से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एस वी राजू ने न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद को सूचित किया कि उन्हें इस मामले में शिकायतकर्ता मोहम्मद नासिर का जवाब नहीं मिला है। नासिर की ओर से पेश हुए वकील जतिन भट्ट ने कहा कि उन्होंने सोमवार को जवाब दाखिल किया है। इस पर अदालत ने कहा कि यह रिकॉर्ड में नहीं है और उन्हें इसे रिकॉर्ड में लाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया।

 

अदालत ने मामले को 15 नवंबर को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया और अंतरिम आदेश जारी रखने का निर्देश दिया। उच्च न्यायालय पुलिस की याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसने जांच को लचर और हास्यास्पद बताने वाले निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी है। उच्च न्यायालय ने 25,000 रुपये जुर्माना लगाने के आदेश पर 28 जुलाई को रोक लगा दी थी। उच्च न्यायालय ने पुलिस जांच के खिलाफ निचली अदालत की सख्त कार्वाई में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए कहा था कि वह सुनवाई के बिना टिप्पणियों को नहीं हटा सकती। सत्र अदालत का आदेश एक मजिस्ट्रेटी अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर पारित किया गया था जिसमें दिल्ली पुलिस को मोहम्मद नासिर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया था। दंगों के दौरान बंदूक की गोली लगने से नासिर की बाईई आंख की रोशनी चली गई। उच्च न्यायालय ने इससे पहले निचली अदालत के आदेश के खिलाफ दिल्ली पुलिस की याचिका पर नोटिस जारी कर शिकायतकर्ता से जवाब मांगा था।

 

एएसजी ने कहा था कि फिलहाल मुख्य शिकायत जुर्माने और सख्ती को लेकर है। उन्होंने कहा कि कथित घटना से संबंधित एक प्राथमिकी की पहले ही पूरी तरह से जांच की जा चुकी है और आरोपी संबंधित समय पर मौके पर मौजूद नहीं था और सभी जांच से एक ही निष्कर्ष निकलेगा। शिकायतकर्ता की पैरवी करने वाले वकील महमूद प्राचा ने दावा किया था कि पुलिस का रुख भ्रामक था और उनके मुवक्किल पर अदालत के समक्ष अपनी याचिका वापस लेने का जबरदस्त दबाव था।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...