back to top

दिल्ली दंगा: अदालत का पुलिस आयुक्त को उचित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश, ढुलमुल रवैये पर पुलिस को फटकार

नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 के दंगों के मामलों की जांच में ढीले ढाले रवैये के लिए पुलिस को कड़ी फटकार लगाई और पुलिस आयुक्त को उचित, शीघ्र जांच सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिये। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गर्ग ने दंगा करने के आरोप में गिरफ्तार दिनेश यादव के खिलाफ एक मामले की सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की और पुलिस को तीन सप्ताह के भीतर मामले में पूरक आरोप पत्र दाखिल करने का आखिरी अवसर दिया। अदालत ने कहा कि आरोपी लगभग एक साल से जेल में बंद है और पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और उससे ऊपर के रैंक तक के पर्यवेक्षण अधिकारियों सहित जांच एजेंसी के उदासीन रवैये के कारण वह दंगों के मामलों में गुण-दोष के आधार पर कार्यवाही आगे बढ़ाने में असमर्थ है।

 

न्यायाधीश ने छह सितंबर के आदेश में कहा है, मैं इस आदेश की एक प्रति दिल्ली के पुलिस आयुक्त को कानून के अनुसार समुचित कार्वाई करने के निर्देश के साथ भेजना उचित समझता हूं ताकि वर्तमान मामले के साथ-साथ दंगों के अन्य मामलों में समय सीमा के भीतर उचित और त्वरित जांच सुनिश्चित की जा सके।
पिछले हफ्ते एक अन्य न्यायाधीश ने पुलिस की खिंचाई करते हुए कहा था कि उचित जांच करने में उनकी विफलता लोकतंत्र के प्रहरी को पीड़ा देगी, जब इतिहास, विभाजन के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में सबसे खराब सांप्रदायिक दंगों को पलटकर देखेगा।

 

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने मामले को करदाताओं की गाढ़ी कमाई की भारी बर्बादी करार देते हुए कहा था कि पुलिस ने केवल अदालत की आंखों पर पट्टी बांधने की कोशिश की और कुछ नहीं। एक अलग मामले में, न्यायाधीश ने यह भी कहा था कि 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगों के मामलों में बड़ी संख्या में जांच का मानक बहुत खराब है।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...