back to top

रश्मिका मंदाना का डीप फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, यूआरएल के लिए मेटा को लिखा पत्र

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया कंपनी मेटा को उस अकाउंट का यूआरएल उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है, जिससे अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का डीप फेक वीडियो साझा किया गया था। पुलिस ने घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के एक दिन बाद यह कदम उठाया है।

एक अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो साझा करने वाले लोगों की जानकारी भी मांगी है। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, हमने उस खाते की यूआरएल आईडी तक पहुंच हासिल करने के लिए मेटा को लिखा है, जिससे वीडियो बनाया गया था। मामले में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक आपरेशंस यूनिट में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 465 (जालसाजी) और 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 66सी और 66ई के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अधिकारी ने कहा, मामले को सुलझाने के लिए अधिकारियों की एक समर्पित टीम गठित की गई है। हमें उम्मीद है कि मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। दिल्ली महिला आयोग ने भी शुक्रवार को वीडियो के संबंध में पुलिस को नोटिस भेजा था और इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ कार्वाई की मांग की थी। पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर रश्मिका का एक डीप फेक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) सॉफ्टवेयर की मदद से बनाए जाने का संदेह है। मूल वीडियो एक ब्रिटिश-भारतीय सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर का बताया जा रहा है, जिसका चेहरा रश्मिका के चेहरे से बदल दिया गया था।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...