back to top

दिल्ली की अदालत ने मानहानि मामले में केजरीवाल, अन्य को पेश होने के निर्देश दिए

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने भाजपा नेता राजीव बब्बर द्वारा दायर मानहानि मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा अन्य को अदालत के सामने पेश होने के शुक्रवार को निर्देश दिए।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने केजरीवाल, राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार गुप्ता, विधायक मनोज कुमार और आम आदमी पार्टी (आप) की प्रवक्ता आतिशी को 30 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है। बब्बर ने पार्टी की दिल्ली इकाई की ओर से याचिका दायर की थी। उन्होंने इन लोगों के खिलाफ कार्वाई किए जाने की मांग की है। उनका दावा है कि इन लोगों ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उसने दिल्ली में मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम कटवा दिए हैं जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। अदालत ने कहा, प्रतिवादियों (केजरीवाल और अन्य) के आरोपों में प्रथम दृष्टया अवमानना है जो शिकायतकर्ता भारतीय जनता पार्टी को संदर्भित करता है।

केजरीवाल और अन्य के खिलाफ दायर मानहानि की…

इससे पहले अदालत ने बब्बर द्वारा केजरीवाल और अन्य के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत पर संज्ञान लिया था। बब्बर ने कहा था, सभी आरोपियों ने समाज के कुछ वर्गों जैसे वणिक, पूर्वांचली, मुस्लिमों आदि से संबंधित मतदाताओं के संबंध में भाजपा की नकारात्मक छवि पेश करने के एकमात्र इरादे से भाजपा के खिलाफ ए आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि आप नेताओं ने पिछले वर्ष दिसम्बर में संवाददाता सम्मेलन के दौरान आरोप लगाया था कि भाजपा के निर्देश पर वणिक, पूर्वांचली और मुस्लिम समुदाय से 30 लाख मतदाताओं के नामों को भारत निर्वाचन आयोग ने हटा दिया है। केजरीवाल ने भी आरोप को ट्वीट किया था।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...