back to top

रक्षा निर्यात 2024 तक 35,000 करोड़ रुपये पहुंच जाने का अनुमान : राजनाथ सिंह

बेंगलुरू। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि देश से सालाना रक्षा निर्यात 2024 तक 35,000 करोड़ रुपये पर पहुंच जाने का अनुमान है। फिलहाल यह 17,000 करोड़ रुपये है।

सिंह ने यह भी कहा कि भारत 2030 तक तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा और रक्षा उद्योग को इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होंने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) के राज्योत्सव कार्यक्रम में कहा, भारत का रक्षा निर्यात बढ़ रहा है। पिछले दो साल में हमारा निर्यात 17,000 करोड़ रुपये रहा है लेकिन आपकी (एचएएल) क्षमता को देखते हुए, मैं कह सकता हूं कि 2024 तक यह 35,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

रक्षा मंत्री ने कहा, मुझे इसको लेकर पूरा भरोसा है। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत लंबे समय तक आयात पर निर्भर नहीं रह सकता और भारतीय कंपनियों खासकर सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनियों को मेक इन इंडिया के लक्ष्य को हासिल करने को बड़ी भूमिका निभानी है।

सिंह ने कहा, हम नहीं चाहते कि भारत आयातक देश बना रहे। आपकी क्षमता के आधार मैं कह सकता हूं कि भारत निश्चित रूप से निर्यातक देश बनेगा। इस संदर्भ में उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनियों की सराहना की जिनका परिचालन और वित्त के मोर्चे पर प्रदर्शन बेहतर रहा है।

सिंह ने कहा, मार्च 2019 तक कंपनी का कारोबार 19,705 करोड़ रुपये था और एचएएल ने 198 प्रतिशत का अच्छा लाभांश दिया।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...