back to top

झूठ फैलाने वालों पर करेंगे मानहानि की कार्यवाही : कांग्रेस

लखनऊ। प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए बस उपलब्ध कराए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा पर घृणित राजनीति करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि बसों के नंबर सही न होने की बात फैलाने वालों के खिलाफ मानहानि की कार्यवाही की जाएगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में प्रदेश की योगी सरकार पर प्रवासी गरीब मजदूरों को तकनीकी आधार पर प्रताड़ित करने और इस महामारी के दौरान घृणित राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सीमाओं पर लाखों की संख्या में श्रमिक अपने घरों को आना चाहते हैं जिसके लिए कांग्रेस पार्टी ने 1000 बसों की व्यवस्था कराई है, मगर प्रदेश की योगी सरकार तकनीकी तौर पर उलझाकर उन्हें चलाने की अनुमति नहीं दे रही है।

तिवारी ने कहा, सोशल मीडिया और अन्य संचार माध्यमों से पता चला है कि भाजपा के लोग कह रहे हैं कि कुछ बसों के नंबर मेल नहीं खा रहे हैं। भाजपा के लोग कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस उन पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 16 मई को पत्र लिखकर 1000 बसें चलाने की अनुमति मांगी थी। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बसों का विवरण, फिटनेस, चालक एवं परिचालक के नामों की सूची मांगी, जो कांग्रेस ने तत्काल उपलब्ध करा दी।

तिवारी ने कहा कि इस आपदा के समय सबसे शर्मनाक यह है कि अपर मुख्य सचिव अवस्थी की तरफ से सोमवार देर रात तकनीकी शर्तों के साथ पत्र लिखकर कहा गया कि मंगलवार सुबह 10 बजे तक लखनऊ जिला प्रशासन को बसें सौंपी जाएं। आज सुबह कहा गया कि दोपहर 12 बजे तक बसों को नोएडा, गाजियाबाद में सौंपे। अब जब बसें इन स्थानों पर पहुंच रही हैं तो स्थानीय प्रशासन कह रहा है कि उन्हें प्रदेश में दाखिल करने के लिए शासन से कोई आदेश नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार की तानाशाही का चरम है। पूर्व सांसद ने कहा कि हम प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि सभी राजनीतिक स्वार्थ को दूर करते हुए एक दूसरे के साथ सकारात्मक, सेवा भाव से जनता की सहायता करने का मौका दें।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...