मानहानि मामला : राहुल गाँधी को कोर्ट में पेश होने का आखिरी मौका, अब मिली ये तारीख

सुलतानपुर। यूपी के सुलतानपुर जिले की विशेष सांसद-विधायक अदालत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 26 जुलाई को पेश होने का मंगलवार को आदेश दिया। गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है।

अदालत ने पिछले सप्ताह की सुनवाई में गांधी को दो जुलाई को पेश होने के लिए कहा था। शुक्ला ने बताया कि चूंकि लोकसभा सत्र जारी है इसलिए गांधी अदालत में पेश नहीं हो सकते और उन्होंने सुनवाई की नयी तारीख मांगी। उन्होंने बताया कि उनके आवेदन पर विचार करते हुए न्यायाधीश शुभम वर्मा ने गांधी को 26 जुलाई को अदालत में पेश होने के लिए कहा है।

यह भी पढ़े : SEBI ने हिंडनबर्ग को कारण बताओ नोटिस भेजा, अमेरिकी कंपनी ने इसे बेतुका बताया

केंद्रीय गृह मंत्री शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय मिश्रा ने वर्ष 2018 में मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था। गांधी इसी मामले में 20 फरवरी को अमेठी में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा रोककर अदालत में पेश हुए थे। अदालत ने उस वक्त उन्हें जमानत दे दी थी।

RELATED ARTICLES

नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में मिला पुलिसकर्मी का शव

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 42 वर्षीय एक कांस्टेबल कैंट थाना क्षेत्र में नकटिया नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में...

भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना मेरी जिम्मेदारी, दिल्ली में बोले रक्षामंत्री

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि सशस्त्र बलों के साथ मिलकर काम करना और भारत पर बुरी नजर रखने...

तेजस की बड़ी उपलब्धि: 7,492 करोड़ रुपये के बीएसएनएल प्रोजेक्ट के लिए दूरसंचार गियर की आपूर्ति पूरी

नयी दिल्ली। टाटा समूह की दूरसंचार उपकरण कंपनी तेजस नेटवर्क्स ने अगस्त, 2023 में दिए गए सौदे के तहत 4जी और 5जी सेवाओं के...

Latest Articles