back to top

योगी के आवास पर आज होगा दीपोत्सव, प्रदेश में दो दिन तक दीपावली जैसा माहौल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रामनगरी अयोध्या में पांच अगस्त यानी बुधवार को श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन है। इसको लेकर एक हफ्ते से प्रदेश में जारी उल्लास का माहौल अब बड़े उत्सव की रूप ले चुका है। दो दिन के उत्सव का यह नजारा दीपावली जैसा भव्य होगा। अयोध्या में कल अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा। इसी मुहूर्त में भगवान श्रीराम का जन्म भी हुआ था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर प्रदेश में दो दिन दीपावाली जैसा माहौल रहेगा। इसकी शुरुआत भी सीएम योगी आदित्यनाथ ही करेंगे। लखनऊ में उनके सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग, पर दीपोत्सव होगा। इसके साथ ही प्रदेश की बड़ी तीर्थ नगरी प्रयागराज, मथुरा, वृंदावन, वाराणसी तथा चित्रकूट के साथ नैमिषारण्य और गोरखपुर में भी आज से दीपोत्सव मनाया जायेगा।

कई जगह अखंड कीर्तन और रामायण का पाठ का शुभारंभ

सीएम के मीडिया सलाहकार रहीस सिंह ने बताया कि प्रदेश में कई जगह अखंड कीर्तन और रामायण का पाठ का शुभारंभ हो गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री आवास पर आज और कल दीपोत्सव भी होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर आज शाम से दीपावली जैसा नजारा देखने को मिलेगा।

सीएम योगी जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे थे तो उन्होंने वहां साधु-संतों के साथ आम लोगों से चार व पांच अगस्त को दीपोत्सव मानाने की अपील की थी। इसी कारण वह खुद इसकी शुरुआत अपने सरकारी आवास से कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...