back to top

इंदिरानहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

 

लखनऊ। नगराम इलाके के इंदिरा नहर में शनिवार के दिन एक युवक का शव उतराता पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची नगराम पुलिस द्वारा शव को नहर के पानी से बाहर निकलवाया गया ,मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों द्वारा उसकी पहचान सीतापुर के थाना महमूदाबाद अंतर्गत शिकारपुर गांव निवासी धर्म चंद तिवारी 32 के रूप में की गई ।
मृतक के भाई दिनेश तिवारी ने बताया कि धर्म चंद लखनऊ के शक्तिनगर ढाल के पास संजय गांधी पुरम में किराए के मकान पर पत्नी पूनम के साथ रहता था उसके 6 व 4 साल की दो लड़कियां हैं। दिनेश के अनुसार उसके भाई धर्मचंद का विवाह 2015 में बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना अंतर्गत मरौसा गांव निवासी बबलू शुक्ला की लड़की पूनम के साथ हुआ था। मृतक लेखराज मार्केट में किसी दुकान पर काम करता था बताया जाता है कि पति पत्नी में अक्सर किसी बात को लेकर विवाद हुआ करता था। बीते मंगलवार को उसके ड्यूटी पर जाने के बाद उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर वहां से गायब हो गई जब वह घर लौटा तो घर पर ताला बंद मिला इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला, उसके ,मोबाइल पर फोन करने पर अज्ञात द्वारा यह बताया गया कि फैजाबाद रोड पर पड़ने वाली इंदिरा नहर पुल के पास फोन पड़ा मिला है इसी के बाद फोन स्विच आॅफ हो गया। मृतक के भाई के अनुसार थाना चिनहट में मृतक की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया था हत्या कर शव नहर में डालने की आशंका के चलते नहर के पानी में उसकी तलाश की जा रही थी ,शनिवार के दिन नगराम पुलिस से सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान छोटे भाई धर्मचंद के रूप में हुई। मृतक के तीन भाई राम सजीवन कमलेश और दिनेश तिवारी हैं । राम सजीवन चिनहट के सिमरा गांव में रहते हैं जो मृतक धर्म चंद तिवारी के साथ एक ही दुकान पर लेखराज मार्केट में काम करते थे और मंझला भाई कमलेश मड़ियांव में रह रहा है जबकि दिनेश तिवारी शिकार पुर गांव में रहते हैं दिनेश तिवारी द्वारा पत्नी पूनम पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक नगराम श्याम बाबू सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही थाना चिनहट द्वारा की जाएगी ।

RELATED ARTICLES

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की गई जान

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में बुधवार की शाम खराब मौसम के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से...

भदोही में तेज रफ्तार डंपर ने दो लोक नाट्य कलाकारों को कुचला, हुई मौत

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में ईंटों से लदे एक डंपर ने खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद दो लोगों को कुचल...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से कांस्टेबल की मौत, दो लोग पकड़ गए

नयी दिल्ली। बाहरी-उत्तरी दिल्ली में सिंघू बॉर्डर पर एक तेज रफ्तार कार ने एक यातायात हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...

क्लासिकल वॉइस आफ अवध का आगाज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय ने 'संगीत मिलन' और 'भातखंडे एलुमनाई एसोसिएशन' के साथ मिलकर यह आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन रामकृष्ण मिशन के स्वामी...

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...