back to top

नाले में बहे युवक की 30 घंटे बाद मिला शव, JE निलंबित, AE को नोटिस, ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज

  • हादसे के करीब 30 घंटे बाद युवक सुरेश का शव आईआईएम रोड बंधा के पास बरामद हुआ।
  • सीएम योगी ने मृतक सुरेश के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की

लखनऊ । ठाकुरगंज इलाके में बीते शनिवार को भारी बारिश के दौरान खुले नाले में बहने से राधाग्राम निवासी सुरेश (43) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के करीब 30 घंटे बाद उनका शव आईआईएम रोड बंधा के पास बरामद हुआ। इस हृदयविदारक घटना ने नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही को फिर एक बार उजागर कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कठोर कदम उठाए गए हैं।

शनिवार को सुरेश ठाकुरगंज इलाके में बारिश के दौरान सड़क पार कर रहे थे। भारी जलभराव के चलते सड़क पर नाले का ढकना नहीं दिखाई दे रहा था और वह उसमें गिरकर बह गए। परिवार और स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद रविवार को 30 घंटे की मशक्कत के बाद उनका शव आईआईएम रोड बंधा के पास बरामद हुआ।

लापरवाही पर गिरी गाज,ठेकेदार पर केस दर्ज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया।नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर अवर अभियंता (JE) रमन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। रमन कुमार पर क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था और नियमित निरीक्षण की जिम्मेदारी थी। शिकायतों के बावजूद उन्होंने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

इसके साथ ही सहायक अभियंता (AE) आलोक कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। यदि उनका जवाब असंतोषजनक पाया गया, तो उनके खिलाफ भी कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की जांच में यह सामने आया कि ठेकेदार अंकित कुमार ने तय समयसीमा में नाले की सफाई नहीं करवाई, जिससे जलभराव की स्थिति बनी और हादसा हुआ। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इसके अलावा ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और ठेके की शर्तों के उल्लंघन के आधार पर आर्थिक दंड (पेनाल्टी) लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद से इलाके में भारी जनाक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई और जल निकासी को लेकर शिकायतें की जाती हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार केवल कागजों में तैयारी दिखाते हैं। लोगों ने नगर निगम की तैयारियों को कागजी और दिखावटी करार दिया।

मुख्यमंत्री योगी ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक सुरेश के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी...

सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज कर दी,कोर्ट ने कि हम इसमें दखल नहीं दे सकते

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राज्यसभा उम्मीदवारी खारिज होने के मामले में...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...

बंगाल की जीवंत लोकचित्र परंपरा का लखनऊ में प्रदर्शन

कोकोरो आर्ट गैलरी में कालीघाट पटचित्र पर प्रदर्शनीलखनऊ। भारतीय लोक एवं पारंपरिक कला की समृद्ध विरासत को जनसामान्य तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के...

मंच पर कलाकारों ने बिखेरे लोक कला के रंग

भारतीय लोक कला, सांस्कृतिक उत्सव एवं कार्यशालालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसायटी, लखनऊ द्वारा मोहन सिंह बिष्ट सभागार कुर्मांचल नगर लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय...

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...