मोक्षकल्याणक के साथ दशलक्षण पर्व सम्पन्न

लखनऊ। राजधानी के इन्दिरानगर, गोमतीनगर, डालीगंज, चौक, आशियाना समेत अन्य जैन मन्दिरों में चल रहे दशलक्षण महापर्व का शनिवार को उत्तम ब्राह्मचर्य धर्म की पूजा के साथ समापन हो गया। इस मौके पर भगवान वासुपूज्य का मोक्षकल्याणक धूमधाम से मनाया गया। इन्दिरानगर में जैन धर्मावलंबी द्वारा उपवास रखा गया जिसमें छोटे बच्चे, महिलाओं ने उपवास किया। भगवान का मोक्ष लाडू समर्पित करने का सौभाग्य वीरेंद्र कुमार एवं मनोज जैन परिवार को प्राप्त हुआ। जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि दस लक्षण पर्व का मांगलिक कलश सविता जैन को भेंट किया गया। क्षमावाणी पर्व आठ सितम्बर को प्रात: 8:30 मनाया जाएगा। जिसमें सभी त्यागी व्रतियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर आरएल जैन, अरुण जैन, आयुष, अमीषा, संजीव, प्रदीप, विनय, आलोक, अमित मौजूद रहे।

गोमतीनगर जैन मन्दिर में अनंत चतुर्दशी पर हुई विशेष पूजा
गोमतीनगर जैन मंदिर में उत्तम ब्राह्मचर्य धर्म की पूजा हुई। पंडित सम्यक शास्त्री ने ब्राह्मचर्य धर्म के बारे में बताया कि शरीर से सुख पाने की लालसा जीवन का विनाश करती है ,सच्चा ब्राह्मचार तब फलेगा जब हर स्त्री और पुरुष एक दूसरे को सम्मान और पवित्रता की दृष्टि से देखें। मंत्री आलोक जैन ने बताया कि अनंत चतुर्दशी होने के कारण भगवान अनंतनाथ की भी पूजा की गई, मुख्य शांति धारा दर्शित सुकांत, रवि जैन, जय कुमार मोनू जैन, महावीर गंगवाल परिवार द्वारा की गई। बाद में वासपुज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। लाडू चढ़ाने का सौभाग्य स्नेह अखिलेश जैन परिवार को मिला। जैन समाज के अध्यक्ष पीके जैन, मंत्री आलोक जैन, सुकांत ,संदीप, रचित,अमित, विनय ,अरविंद, दीपक, पंडित पीयूष एवं महिला मंडल की अनीता, दीपाली , दीपिका, जूली, सपना, मोना, वैशाली,अर्चना, पिंकी, आरुषि आदि ने धार्मिक संगीतमय भक्ति की।

RELATED ARTICLES

शहर की सड़कों पर गूंजा गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ…

जयकारों के साथ निकली मनौतियों के राजा की विसर्जन शोभा यात्रा, गणेशोत्सव का भू विसर्जन के साथ हुआ समापन लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की...

पितृपक्ष आज से, पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए होगा पिण्डदान

लखनऊ। पितृ पक्ष हिंदू धर्म की एक खास अवधि है, जिसमें पूर्वजों की आत्माएं पृथ्वी लोक पर आकर अपने वंशों पर कृपा बरसाती हैं।...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक काल में बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से पितृपक्ष प्रारंभ होता है। चंद्र ग्रहण सात सितंबर को है। नौ घंटे...