back to top

जीएसटी दर कटौती के बाद महिंद्रा ने वाहनों की कीमत 1.56 लाख रुपये तक घटाई

नई दिल्ली । महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जीएसटी दर में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए अपने यात्री वाहनों की कीमत को तत्काल प्रभाव से 1.56 लाख रुपये तक घटा दिया है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शनिवार को एक बयान में कहा कि कीमत में कटौती तीन सितंबर, 2025 को आयोजित 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक में संशोधित जीएसटी की घोषणा के बाद की गई है।

कंपनी ने कहा कि सभी लागू आईसीई वाहनों के लिए संशोधित कीमतें छह सितंबर 2025 से प्रभावी होंगी और ये बदलाव सभी डीलरशिप और डिजिटल मंच पर पारदर्शिता के साथ अपडेट किए जाएंगे।

कंपनी ने बोलेरो/नियो रेंज की कीमत में 1.27 लाख रुपये, एक्सयूवी3एक्सो (पेट्रोल) में 1.4 लाख रुपये, एक्सयूवी3एक्सओ (डीज़ल) में 1.56 लाख रुपये, थार 2डब्ल्यूडी (डीजल) में 1.35 लाख रुपये, थार 4डब्ल्यूडी(डीजल) में 1.01 लाख रुपये और स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत में 1.01 लाख रुपये की कटौती की है।

इसी तरह, स्कॉर्पियो-एन की कीमत में 1.45 लाख रुपये, थार रॉक्स में 1.33 लाख रुपये और एक्सयूवी700 में 1.43 लाख रुपये की कटौती की गई है।

रेनो इंडिया ने भी कहा कि जीएसटी दर में हालिया कटौती का पूरा लाभ खरीदारों तक पहुंचाने के लिए वह अपने वाहनों की कीमतों में 96,395 रुपये तक की कटौती करेगी। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जीएसटी परिषद ने इस सप्ताह की शुरुआत में स्लैब को पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत तक सीमित करने को मंजूरी दी, जो 22 सितंबर से प्रभावी होगा।

रेनो ने एक बयान में कहा कि संशोधित मूल्य 22 सितंबर, 2025 को या उसके बाद की जाने वाली सभी डिलीवरी पर प्रभावी होगा।बयान में कहा गया कि ग्राहक देश भर में सभी डीलरशिप पर तुरंत नई कीमतों पर अपनी रेनॉल्ट कार की बुकिंग शुरू कर सकते हैं।

रेनॉल्ट इंडिया के प्रबंध निदेशक वेंकटराम मामिलपल्ले ने कहा, “जीएसटी 2.0 का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाना हमारे ग्राहकों के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारा मानना ​​है कि समय पर की गई यह पहल न केवल हमारी कारों को अधिक सुलभ बनाएगी, बल्कि त्योहारी सीजन के दौरान मांग को भी बढ़ावा देगी।

कंपनी ने कहा कि इस कदम से रेनो की नई कारों, जैसे ट्राइबर और काइगर, की उपयोगिता और महत्त्व बढ़ जाएगा और त्योहारों के मौसम में इनकी बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है।

वाहन विनिर्माता ने कहा कि एंट्री लेवल क्विड की कीमत में 55,095 रुपये तक, ट्राइबर की कीमत में 80,195 रुपये तक और काइगर की कीमत में 96,395 रुपये तक की कमी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

लखनऊ जू : गर्मी से बचने के लिए वन्य जीवों की बदली खुराक, लगे कूलर

लखनऊ। गर्मी को दृश्टिगत रखते हुए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा अलग-अलग वन्य जीवों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपाय...

खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही छाया

रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं...

कॉमेडी के साथ रोमांच भी पैदा करती है राजकुमार राव की ‘टोस्टर’

निर्देशक विवेक दास चौधरी की 'टोस्टर' भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी हैलखनऊ। अपने आस-पास हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई कंजूस लोगों...

बगलामुखी जयंती 24 को, विधि-विधान से होगी देवी की पूजा-अर्चना

इसी तिथि पर उनका प्राकट्य हुआ थालखनऊ। बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। बगलामुखी देवी को...

शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

जन्मदिन को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित कियालखनऊ। गुरु तेग बहादुर भवन चंदर नगर,आलम बाग, लखनऊ में आजाद लेखक कवि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ की...

सूर के पदों में गूंजी भक्ति की अनुपम छटा

सूरदास जयंती पर सजी भावपूर्ण लोक चौपाल लखनऊ। भक्त कवि सूरदास जयंती पर उन्हें उनके भक्ति पदों की सांस्कृतिक प्रस्तुति संग याद किया गया। मंगलवार...