back to top

एक ओर गीता दूसरी तरफ असल जासूसी और आपराधिक कथाएं

बलरामपुर गार्डन में 22वां पुस्तक मेला : तीसरा दिन
काव्य समारोह संग 60 साल की काव्य यात्रा का विमोचन निनाद पर चर्चा

लखनऊ। बलरामपुर गार्डन अशोक मार्ग में चल रहे 22वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले का तीसरा दिन उत्सवी माहौल लिए भीड़ भरा रहा। पुस्तक प्रेमी मनपसंद किताबों में उलझे दिखायी दिये। चौथे दिन के कार्यक्रमों में कल कई चर्चित किताबों का विमोचन होगा।
यहां नयी किताबों में राजकमल प्रकाशन समूह चार्ली चैप्लिन की आत्मकथा, सीमा कपूर की यूं गुजरी अब तलक, जावेद अख्तर की सीपिया, गुलजार के 500 गीतों का संग्रह गुनगुनाएं और अनूपमणि त्रिपाठी की व्यंग्य पुस्तक सांपों की सभा पाठकों को पसन्द आ रही हैं। प्रभात प्रकाशन स्टाल पर असली जासूसी दुनिया से एफबीआई जासूसी के कौतुकपूर्ण कारनामे, सीआईए के अनसुने सच, केजीबी के अनसुने सच जैसी एन चोक्कन की कई किताबों के संग और अपराधिक पृष्ठभूमि से उपजी सच्ची घटनाओं से बृजलाल की डेढ़ बिस्वां जमीन आम पाठकों की पसंद में सबसे आगे हैं। मेले में अपूर्व शाह एक इंची भगवद्गीता लाएं हैं तो दिव्यांश पब्लिकेशंस में सबसे बड़ा आठ खण्डों और करीब चार हजार पृष्ठों का ओशो गीता दर्शन का नया संस्करण भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। नीरज बताते हैं आचार्य चतुरसेन की वयं रक्षाम:, वैशाली की नगरवधू, भगत सिंह की मेरी जेल डायरी तथा हिन्द युग्म की किताबों में विनोद कुमार शुक्ल की दीवार में एक खिड़की, केवल जड़ें हैं, मानव कौल की संयम दिव्यप्रकाश दुबे की यार पाप, अक्टूबर जंक्शन, और शुगर डैडी अधिक बिक रही हैं।
आज कार्यक्रमों में नवसृजन संस्था का काव्य समारोह नरेन्द्र भूषण, आचार्य ओम नीरव, डा.शिव मंगल सिंह, रवींद्रनाथ तिवारी, डा.सत्यदेव प्रसाद द्विवेदी पथिक राजेश द्विवेदी, हरि प्रसाद अग्रवाल, चन्द्रपाल सिंह, त्रिवेणी प्रसाद, उपेन्द्र वाजपेयी की उपस्थिति में अनिल किशोर शुक्ल निडर की वाणी वन्दना से आरम्भ हुआ। कार्यक्रम में डा.योगेश, मन्जू सक्सेना एवं देवेश द्विवेदी देवेश द्वारा संपादित साझा काव्य-संग्रह वह तुम हो के रचनाकारों का काव्यपाठ हुआ। समाज की विसंगतियों को रेखांकित डा.वीना उदय रचित काव्य संग्रह निनाद पर चली परिचर्चा में डा.दिनेश चन्द अवस्थी, सुधाकर अदीब, समीक्षक पद्म कांत शर्मा प्रभात, सौम्या मिश्रा, संदीप अनुरागी, डा.अमिता दुबे, डा.उदय प्रताप सिंह व संचालक डॉ.अर्चना सिंह ने विचार व्यक्त किये। डा.इंजीनियर मनोज श्रीवास्तव की 60 वर्ष की काव्य यात्रा पुस्तक विमोचन के अवसर पर उनके साथ गिरीश गुप्ता, महेश अस्थाना, डण्डा लखनवी, राजीव वर्मा वत्सल, जगन्नाथ सिंह, ज्योति किरन रतन व रश्मि सिंह आदि ने विचार रखे। शायर संजय मिश्रा शौक की अध्यक्षता में चले दिव्यांश और सर्वोदय प्रचार प्रसार ट्रस्ट के कार्यक्रम में श्री जय नारायण मिश्र पी. जी. कॉलेज के प्राचार्य डा. विनोद चंद्र की उपस्थिति में संयोजक सोमनाथ कश्यप, संचालक धीरज मिश्र, अनुपम श्रीवास्तव, अभिषेक सहज, अमित अवस्थी, बलवंत सिंह, हर्षित मिश्र, ज्ञान प्रकाश आकुल, आदर्श सिंह निखिल, चंद्रेश शेखर आदि ने काव्य पाठ किया।

RELATED ARTICLES

हमें लोक संस्कृति को लेकर गर्व की अनुभूति होनी चाहिए : योगी

उत्तर प्रदेश व देश के लिए योगदान देने वाले महान विभूतियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया याद लखनऊ। लखनऊ में चल रहे उत्तराखंड महोत्सव...

उत्तराखंडी, हरियाणवीं व बॉलीवुड गीतों से रोशन हुआ गोमती तट

दस दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव का अष्टम दिवसमुख्य अतिथि मुख्य मंत्री योगी का भव्य स्वागतलखनऊ। उत्तराखंड महोत्सव के आठवें दिन बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित...

सोम प्रदोष व्रत आज, होगी भोलेनाथ की पूजा

यह व्रत सोमवार के दिन पड़ता है, तो यह और भी अधिक शुभ माना जाता हैलखनऊ। हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष...

हमें लोक संस्कृति को लेकर गर्व की अनुभूति होनी चाहिए : योगी

उत्तर प्रदेश व देश के लिए योगदान देने वाले महान विभूतियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया याद लखनऊ। लखनऊ में चल रहे उत्तराखंड महोत्सव...

उत्तराखंडी, हरियाणवीं व बॉलीवुड गीतों से रोशन हुआ गोमती तट

दस दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव का अष्टम दिवसमुख्य अतिथि मुख्य मंत्री योगी का भव्य स्वागतलखनऊ। उत्तराखंड महोत्सव के आठवें दिन बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित...

सोम प्रदोष व्रत आज, होगी भोलेनाथ की पूजा

यह व्रत सोमवार के दिन पड़ता है, तो यह और भी अधिक शुभ माना जाता हैलखनऊ। हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष...

फेमिना मिस इंडिया के हाथों कॉपी-किताब पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

स्लम एरिया के बच्चों के बीच केक काट कर निकिता पोरवाल ने मनाया अपना जन्मदिनलखनऊ। सामाजिक संस्था आशा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आज...

रैंपवॉक संग लोकगीत ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

बिरसा जयंती उत्सव में जनजातीय रैंप वॉक छाया लखनऊ। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित जनजाति भागीदारी उत्सव...

लोकनृत्य के साथ बांसूरी वादन ने दर्शकों का दिल जीता

संडे की मस्ती में डूबा लक्ष्मणपुर अवध महोत्सवलखनऊ। प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव वीकेंड के बाद संडे को अपने जबरदस्त फुल फॉर्म...