back to top

कोरोना के रोजाना मामलों में गिरावट, संख्या 50 हजार से कम

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि लगातार तीसरे दिन देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के रोजाना आने वाले नए मामलों की संख्या 50 हजार से नीचे रही। मंत्रालय ने कहा कि ये आंकड़े इस संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण हैं कि कई देशों में गत तीन चार-दिन में रोजाना एक लाख के करीब नए मामले सामने आए रहे हैं।

मंत्रालय ने बताया कि गत 24 घंटे में जो नए मरीज सामने आए हैं, उनका 72 प्रतिशत हिस्सा 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीमित है। इसके मुताबिक दिल्ली में सबसे अधिक 5,983 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, हालांकि, एक दिन पहले सामने आए 7,745 नए मामलों के मुकाबले यह संख्या कम रही। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही और अब यह संख्या घटकर 5,05,265 रह गई है, जो अबतक संक्रमित हुए लोगों का 5.88 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने रेखांकित किया कि मंगलवार लगातार 38 वां दिन रहा, जब 24 घंटे में नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। आंकड़ों के मुताबिक, गत 24 घंटे में 38,073 नए लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि 42,033 मरीज इस अवधि में संक्रमण मुक्त हुए। मंत्रालय ने बताया कि छह दिन के बाद ऐसा हुआ है जब भारत में नए मामलों की संख्या 40 हजार से कम रही।

आंकड़ों के मुताबिक अबतक देश में कोविड-19 के 79,59,406 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसकी वजह से देश में संक्रमण मुक्त होने की दर 92.64 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने कहा, देश में उपचाराधीन मरीजों और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या का अंतर अब बढ़कर 74,54,141 हो गया है। मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को ठीक हुए कुल मरीजों में से 78 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के हैं।

RELATED ARTICLES

नगर निगम में कई जोनल अधिकारियों के जोन बदले

लखनऊ। नगर निगम प्रशासन ने कार्यों में तेजी लाने और बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से गुरुवार को कई जोनल अधिकारियों के कार्यक्षेत्र...

OBC छात्रों के लिए वरदान बनी छात्रावास योजना

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) छात्रावास योजना आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए...

योगी सरकार की एमएसपी नीति ने किसानों का भरोसा बढ़ाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में योगी सरकार की सरकारी खरीद नीति ने पिछले...

अलीगंज अग्निकांड: विहित न्यायालय का पेशकार निलंबित

लखनऊ। राजधानी के अलीगंज क्षेत्र में हुए चर्चित अग्निकांड मामले में एक और कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने विहित न्यायालय में...

नगर निगम में कई जोनल अधिकारियों के जोन बदले

लखनऊ। नगर निगम प्रशासन ने कार्यों में तेजी लाने और बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से गुरुवार को कई जोनल अधिकारियों के कार्यक्षेत्र...

OBC छात्रों के लिए वरदान बनी छात्रावास योजना

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) छात्रावास योजना आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए...

योगी सरकार की एमएसपी नीति ने किसानों का भरोसा बढ़ाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में योगी सरकार की सरकारी खरीद नीति ने पिछले...

आषाढ़ में समृद्धि, कपि, ऊर्जा और समरस वन स्थापित करेगा वन विभाग

लखनऊ। पौधरोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत वन विभाग कई विशिष्ट वन स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में आषाढ़ मास यानी गुरुपूर्णिमा (29 जुलाई)...

हाइड्रोजन चालित ट्रेन मेक इन इंडिया अभियान का सफल उदाहरण : PM मोदी

जींद (हरियाणा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को...