back to top

आषाढ़ में समृद्धि, कपि, ऊर्जा और समरस वन स्थापित करेगा वन विभाग

लखनऊ। पौधरोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत वन विभाग कई विशिष्ट वन स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में आषाढ़ मास यानी गुरुपूर्णिमा (29 जुलाई) से पहले कई विशिष्ट वन स्थापित करेगा। 18 जुलाई से 27 जुलाई के मध्य पूरे प्रदेश में कई विशिष्ट वन स्थापित किए जाएंगे। 18 जुलाई को समृद्धि वन, 21 जुलाई को कपि वन, 23 जुलाई को ऊर्जा वन और 27 जुलाई को समरस वन स्थापित कर एक पेड़ मां के नाम लगाए जाएंगे।

18 जुलाई को समृद्धि वन स्थापित किया जाएगा। प्रत्येक विकास खंड में इसकी स्थापना होगी। समृद्धि वन लगाने का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि के लिए कृषि वानिकी- कार्बन क्रेडिट का अतिरिक्त लाभ दिलाना है। साथ ही अतिरिक्त आय के दृष्टिगत किसानों को समुचित प्रोत्साहन देना है। प्रत्येक जनपद में कृषि भूमि पर न्यूतनम एक स्थल इसके लिए चिह्नित किया गया है। इस वन की स्थापना में कृषि विभाग की भी सक्रिय सहभागिता रहेगी। यह वन न्यूनतम एक हेक्टेयर में बसाया जाएगा। प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों, पालिकाओं व पंचायतों के अंतर्गत 21 जुलाई को महत्वपूर्ण स्थल पर कपि वन स्थापित होगा। इस वन का उद्देश्य विभिन्न शहरों में मानव-वानर द्वंद्व के न्यूनीकरण के दृष्टिगत शहर की आबादी के बाहर फलदार प्रजातियों का रोपण करना है।

कपि वन भी न्यूनतम एक हेक्टेयर में स्थापित होगा। इसमें बड़हल, आम, जामुन, अमरूद, बेल, गुलर, कटहल, बेर, शहतूत, पीपल, अंजीर प्रजाति के पौधे लगेंगे। 23 जुलाई को प्रत्येक विकास खंड में ऊर्जा वन की स्थापना होगी। एक रिपोर्ट के अनुसार वनों के निकटवर्ती ग्रामीणों द्वारा औसतन प्रतिवर्ष 226 किलो जलौनी लकड़ी का उपयोग किया जाता है। इस वन के तहत वैश्विक ऊर्जा संकट के दृष्टिगत जलौनी लकड़ी की अनवरत उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तीव्र गति से बढ़ने वाली प्रजाति का रोपण होगा। इसके तहत सिरस, बबूल, सुबबूल, गुटेल, पापुलर व कदंब आदि पौधों का रोपण होगा।

वन विभाग इसे स्थापित करने में ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभाग का भी सहयोग लेगा। 27 जुलाई को समस्त वन प्रभागों की देखरेख में समरस वन की स्थापना होगी। विविधता में एकता के भाव के साथ इस वन को स्थापित किया जाएगा। इसका उद्देश्य सामाजिक न्याय, समानता तथा संवैधानिक अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट कर एक स्थल पर पौधरोपण कार्यक्रम किया जाएगा। जनपद/तहसील मुख्यालय व विकास खंड में पौधरोपण व संगोष्ठी भी होगी। इसमें समाज कल्याण विभाग की भी सक्रिय सहभागिता रहेगी।

अदिति शर्मा मुख्य वन संरक्षक (प्रचार/प्रसार) ने बताया कि वन विभाग विशिष्ट वन स्थापित कर रहा है। इसके तहत आषाढ़ में चार विशिष्ट वन स्थापित होंगे। इसके लिए ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, पंचायती राज आदि विभागों का भी सहयोग लिया जाएगा। इन वनों की स्थापना का उद्देश्य आमजन से जुड़ा है। आमजन द्वारा आमजन के सहयोग से इसे स्थापित किया जाएगा। वन विभाग इन विशिष्ट वनों की स्थापना के लिए सारी तैयारी कर चुका है।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...