back to top

एक्शन, रोमांस और कॉमेडी का तड़का ‘दबंग 3’

अनिल द्विवेदी, लखनऊ। सुपरस्टार सलमान खान की जिस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सलमान खान उर्फ चुलबुल पांडे का नया अवतार दर्शकों को भा जाएगा क्योंकि इस फिल्म के जरिए सलमान ने अपने आॅडिएंस को एक्शन, स्वैग और कॉमेडी का फुल कॉम्बो दिया है, जिसे उनके फैंस ने सिर आंखों पर लिया है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ने अपने चुलबुल पांडे के किरदार में जान भर दी है।

सलमान ने इस फिल्म में एंटरटेनमेंट का जो तड़का लगाया है वो आपको हंसाएगा, रुलाएगा और रोमांच से भी भर देगा। निर्देशक के रूप में प्रभुदेवा ने वह सब दिया है, जो सलमान खान के फैन्स देखना चाहते हैं। इस चक्कर में उन्होंने खुद को दोहरा भी दिया है। इस बार उन्होंने सलमान की लार्जर देन लाइफ छवि को और ज्यादा ग्रैंड कर दिया है। कई सीन्स ऐसे हैं, जो फ्रंट बेंचर्स को सिक्के उछालने और सीटी बजाने पर मजबूर कर देंगे। परदे पर यह पुलिसवाला एक ही समय पर अनेकों गुंडों को मारकर धूल चटाने में माहिर है।

बलिष्ट बॉडी के साथ भाई का शर्टलेस होना हो या फिर सोनाक्षी और सई के साथ ठुमके लगाना हो, हर ऐक्ट में उन्होंने सलमान का खूब उपयोग किया है, मगर कहानी को वह पूरी तरह से उपेक्षित कर गए हैं। फिल्म की लंबाई पर भी प्रभु ध्यान देते, तो फिल्म और क्रिस्पी हो सकती थी। फिल्म के कुछ ऐक्शन दृश्य कमाल के हैं। स्लो मोशन में फिल्माए गए सीन हों, या क्लाइमैक्स की फाइट, ऐक्शन बहुत ही रोमांचक है। फिल्म के तमाम मसालों में प्रभु ने दहेज, नोटबंदी, पानी के सरंक्षण जैसे मुद्दों को भी डाल दिया है। इस बात में कोई दो राय नहीं कि रॉबिनहुड नुमा पुलिसवाले के रोल में सलमान का जलवा बुलंद है।

RELATED ARTICLES

‘बिग बॉस 19’ 24 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा

नयी दिल्ली। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो बिग बॉस 19 24 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा। जियो हॉटस्टार...

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री के फार्महाउस में तोड़फोड़ व कीमती सामान चोरी

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी का गोराई स्थित फार्महाउस इन दिनों एक अप्रिय घटना के कारण चर्चा...

भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के एक्टर्स बनने के सपने पर सलमान का बड़ा खुलासा!

सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की पहली फिल्म 'फर्रे' उनकी प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान फिल्म्स के तहत रिलीज हुई है। हाल ही में...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...