back to top

कोविड-19 के एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए सीरो सर्वे करा रही है सीएसआईआर

नई दिल्ली। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) अपने कर्मचारियों में कोविड-19 के एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए देशभर में अपनी 38 प्रयोगशालाओं तथा संस्थानों में सीरोलॉजिकल सर्वे करा रही है। दिल्ली में सीएसआईआर के जिनोमिकी और समवेत जीवविज्ञान संस्थान (आईजीआईबी) में कार्यरत वैज्ञानिक शांतनु सेनगुप्ता इस सीरो सर्वे के संयोजक हैं।

उन्होंने कहा कि इस कवायद में सीएसआईआर के 10,000 कर्मचारियों और 19 से 60 साल आयुवर्ग के उनके परिजनों को शामिल किया जा रहा है। सेनगुप्ता ने बताया कि यह प्रक्रिया शुरू हो गई है तथा सितंबर में इसके संपन्न होने की उम्मीद है। इसे अगले छह महीने में दोहराया जाएगा। इस कवायद के तहत सभी लोगों पर ओमिक तकनीक के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी जिसमें किसी कोशिका या अंग में प्रोटीन, वसा जैसे अणुओं के संपूर्ण सेट का विश्लेषण किया जाता है।

सेनगुप्ता ने कहा, विभिन्न अनुसंधानों में इस बारे में बात की गई है कि एंटीबॉडी शरीर में कितने समय तक रहते हैं। छह महीने में एक और सीरोलॉजिकल सर्वेक्षण से हमें इस बात को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी। आईजीआईबी के निदेशक अनुराग अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा से कहा कि सीएसआईआर के पास अपनी प्रयोगशालाओं के नेटवर्क के माध्यम से इस तरह की जानकारी जुटाने के लिए वैज्ञानिक विशेषज्ञता और भौगोलिक विविधता है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...