back to top

सोमवार को कोविड वैक्सीनेशन का आखिरी ड्राई रन

लखनऊ। कोरोना वैक्सीन का अंतिम ड्राई रन सोमवार को होगा। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेश में 16 जनवरी से शुरू होने वाले कोविड वैक्सीनेशन अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में यूपी सहित पूरा देश कोरोना के खिलाफ सफलतापूर्वक जंग लड़ रहा है।

प्रदेश सरकार ने 16 से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन अभियान के लिए कमर कस ली है। मुख्यमंत्री वैक्सीनशन अभियान के संबंध में सभी तैयारियां समय से पूरे करने के निर्देश पहले ही दे चुके हैं। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि वैक्सिनेशन कार्य के लिए प्रभावी कोल्ड चेन, सुरक्षित स्टोरेज और सुगम ट्रांसपोर्टेशन के सभी प्रबंध केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स के अनुरूप किये जायें। कोरोना वैक्सिनेशन के पहले चरण के दौरान प्रदेश में 1,500 वैक्सिनेशन सेंटर्स के 3,000 बूथ पर टीकाकरण कार्य किया जायेगा।

इसके लिए 1,300 कोल्ड चेन स्थापित हो चुकी हैं। पहले चरण में हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण किया जायेगा। इसमें प्रदेश के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों में काम कर रहे अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। साथ ही स्वास्थ्य वि•ााग से संबंधित अन्य विभाग के कर्मियों जैसे आशा, आंगनबाड़ी व सुपरवाइजर भी शामिल किये जायेंगे।

इसी बीच, योगी ने वैक्सीनेशन अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कोरोना के खिलाफ जंग में नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए सभी कोरोना वॉरियर्स जिनमें डॉक्टर, पैरा मेडिक्स का भी अभिनंदन किया है। उन्होंने कोविड से लड़ने के लिए देश के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किये गये वैक्सीन के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत इकलौता ऐसा देश है, जहां कोविड-19 के लिए 02 वैक्सीन तैयार किए गये हैं।

मुख्यमंत्री ने कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग के लिए जनता का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सबके प्रयासों से उत्तर प्रदेश कोरोना पर विजय प्राप्त करने में हर हाल में सफल होगा। उन्होंने प्रदेश की जनता से कोरोना प्रोटोकॉल का लगातार पालन करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि अभी भी मास्क लगाना, दो गज दूरी बनाये रखना बहुत जरूरी है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...