back to top

भारत में कोविड-19 के मामले छह लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 19,148 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या गुरुवार को छह लाख के पार चली गई है और मृतकों की संख्या 17,834 पर पहुंच गई है। महज पांच दिन पहले ही संक्रमितों की संख्या पांच लाख के पार हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक लाख पहुंचने में 110 दिन लगे थे जबकि महज 44 दिनों में मामले छह लाख के पार चले गए।

मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के मामले बढ़कर 6,04,641 हो गए जबकि 434 लोगों की मौत हो गई। इस संक्रामक रोग से उबरने वाले लोगों की संख्या 3,59,859 हो गई है जबकि एक मरीज देश छोड़कर चला गया है।

देश में अब भी 2,26,947 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। एक अधिकारी ने बताया, अभी तक करीब 59.52 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह लगातार छठा दिन है जब कोरोना वायरस के 18,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

एक जून से लेकर अब तक कोविड-19 के मामले 4,14,106 तक बढ़े हैं। आईसीएमआर के अनुसार कोविड-19 के लिए नमूनों की जांच की संख्या बृहस्पतिवार को नौ लाख के आंकड़े के पार चली गई। सर्वाेच्च स्वास्थ्य अनुसंधान संस्था ने बताया कि एक जुलाई तक कुल 90,56,173 नमूनों की जांच गई जबकि बुधवार को 2,29,588 नमूनों की जांच की गई।

पिछले 24 घंटों में जिन 434 लोगों की मौत हुई है उनमें से महाराष्ट्र में 198, तमिलनाडु में 63, दिल्ली में 61, उत्तर प्रदेश और गुजरात में 21-21, पश्चिम बंगाल में 15, मध्य प्रदेश में नौ, राजस्थान में आठ, तेलंगाना और कर्नाटक में सात-सात, आंध्र प्रदेश में छह, पंजाब में पांच, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में चार-चार, बिहार में तीन और चंडीगढ़ तथा गोवा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस संक्रामक रोग से अभी तक कुल 17,834 लोगों ने दम तोड़ा है।

इनमें से सबसे अधिक 8,053 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद दिल्ली में 2,803, गुजरात में 1,867, तमिलनाडु में 1,264, उत्तर प्रदेश में 718, पश्चिम बंगाल में 683, मध्य प्रदेश में 581, राजस्थान में 421 और तेलंगाना में 267 लोगों ने जान गंवाई। कर्नाटक में कोविड-19 से 253, हरियाणा में 240, आंध्र प्रदेश में 193, पंजाब में 149, जम्मू कश्मीर में 105, बिहार में 70, उत्तराखंड में 41, ओडिशा में 25 और केरल में 24 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार झारखंड में 15, छत्तीसगढ़ में 14, असम और पुडुचेरी में 12-12, हिमाचल प्रदेश में 10, चंडीगढ़ में छह, गोवा में चार और मेघालय, त्रिपुरा, लद्दाख तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक लोगों की मौत किसी न किसी अन्य बीमारी से भी ग्रस्त थे। मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 1,80,298 मामले सामने आए।

इसके बाद तमिलनाडु में 94,049, दिल्ली में 89,802, गुजरात में 33,232, उत्तराखंड में 24,056, पश्चिम बंगाल में 19,170 और राजस्थान में 18,312 मामले सामने आए। तेलंगाना में कोविड-19 के मामले बढ़कर 17,357, कर्नाटक में 16,514, आंध्र प्रदेश में 15,252, हरियाणा में 14,941 और मध्य प्रदेश में 13,861 हो गए। बिहार में 10,249, असम में 8,582, जम्मू कश्मीर में 7,695, ओडिशा में 7,316, पंजाब में 5,668 और केरल में 4,593 लोग संक्रमित पाए गए।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,947, छत्तीसगढ़ में 2,940, झारखंड में 2,521, त्रिपुरा में 1,396, गोवा में 1,387, मणिपुर में 1,260, लद्दाख में 990 और हिमाचल प्रदेश में 979 मामले सामने आए। पुडुचेरी में 714, नगालैंड में 459, चंडीगढ़ में 446 तथा दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में 215 लोग संक्रमित पाए गए।

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 195, मिजोरम में 160, सिक्किम में 101, अंडमान और निकोबार द्वीप में 100 जबकि मेघालय में 52 मामले सामने आए। मंत्रालय ने बताया, हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है। उसने बताया कि 6,832 मामले राज्यों को सौंपे जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...