back to top

ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन अधिक घातक : जॉनसन

लंदन। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि पिछले वर्ष के अंत में ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के नए स्वरूप के बारे में जो शुरुआती साक्ष्य मिले हैं उनसे पता चला है कि वायरस का यह स्वरूप कहीं अधिक घातक हो सकता है। जॉनसन ने न्यू ऐंड इमर्जिंग रेस्पिरेटरी वायरस थ्रेट्स एडवाइजरी ग्रुप के वैज्ञानिकों द्वारा उपलब्ध करवाए गए शुरुआती आंकड़ों के आधार पर यह कहा कि ऐसा लगता है कि वायरस का नया स्वरूप अधिक घातक है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि ब्रिटेन में लगाए जा रहे दो तरह के टीके वायरस के सभी स्वरूपों के लिहाज से प्रभावी हैं। गौरतलब है कि ब्रिटेन में फाइजर/ बायोएनटेक तथा आॅक्सफोर्ड/ एस्ट्रोजेनेका द्वारा विकसित टीके लगाए जा रहे हैं। जॉनसन ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट से टेलीकॉन्फे्रंस के माध्यम से संबोधन में कहा, लंदन तथा इंग्लैंड के दक्षिण पूर्व में सबसे पहले सामने आए वायरस के नए स्वरूप के बारे में पता चला है कि यह बहुत तेजी से फैलता है तथा जो साक्ष्य मिले हैं उनके मुताबिक यह अधिक मृत्युदर के लिए भी जिम्मेदार है।

मोटे तौर पर यह वायरस के नए स्वरूप का ही प्रभाव है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा पर भार बहुत बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे सबूत भी मिले हैं जो बताते हैं कि टीके कोरोना वायरस के पुराने तथा नए स्वरूप दोनों के खिलाफ प्रभावी हैं। सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार सर  वालांस ने कहा कि जो लोग टीके लगवा चुके हैं उनका वायरस के नए स्वरूप से बचाव होगा तथा जो लोग वायरस के पुराने स्वरूप से संक्रमित हो चुके हैं वे भी इसके नए स्वरूप से सुरक्षित हैं।

RELATED ARTICLES

शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा 21 साल का युवक नकली कमांडो और पिस्टल के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना और पूर्व सैनिकों के एक संयुक्त विशेष अभियान के तहत खुद को भारतीय सेना का ब्रिगेडियर बताने...

केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से गरमाई बंगाल की सियासत, अभिषेक के घर छापेमारी तो मदन मित्रा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को उस समय भारी उबाल आ गया, जब केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस की एक बड़ी...

जोरहाट एयरबेस पर IAF का प्लेन लैंडिंग के बाद क्रैश, दो टुकड़ों में बंट गया विमान

जोरहाट। भारतीय विमान सेवा (IAF) का एक AN-32 विमान असम के जोर घाट एयरबेस (रौरीया एयरफोर्स स्टेशन) पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...