back to top

कोरोना का कहर : क्यों जरूरी है 21 दिन का लॉकडाउन

लखनऊ। कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा है। मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी घोषणा की है। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस 21 दिन का लॉजिक क्या है साथ ही लोगों के दिमाग में यह भी सवाल है कि क्या ये 21 दिन इस वायरस से लड़ने के लिए काफी होगा कि नहीं। दरअसल कोरोना दुनियाभर में 4 स्टेज में फैला है।

भारत को अभी स्टेज 2 में माना जा रहा है और स्टेज 3 में उसके जाने का खतरा है। इसी वजह से लॉकडाउन है। 21 दिनों के पीछे क्या लॉजिक है इसको लेकर चिकित्सक विशेषज्ञ बताते हैं कि कोरोना वायरस 14 दिन तक सक्रिय रहता है और मरीज में लक्षण 7 दिन में दिखने लगते है। 14 दिन यानी 7 अप्रैल तक पता चल जाएगा कि कौन बीमार है और कौन नहीं, जो बीमार है वो घर में ही रहा है तो अगले 7 दिन यानी 14 अप्रैल तक उनके परिवार के लक्षण भी दिख जाएंगे, इससे कन्यूनिटी स्प्रेड नहीं होगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि भीड़ कोरोना वायरस फैलने में मदद करती इसलिए इस तरह का लॉकडाउन बेहद जरूरी था। लॉकडाउन का उद्देश्य अगले 21 दिनों में वायरस के प्रसार को कम करना है जबकि स्वास्थ्य अधिकारियों को काम्द्घा यह है कि वह कोरोना संक्रमित मरीजों का पता लगाएं और रोगियों की संख्या को जितना हो सके उतना कम करें। बता दें कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 536 पहुंच गई है, वहीं इसने अब तक 11 लोगों को मौत की नींद सुला दिया है।

क्या है कोरोना की विभिन्न स्टेज

पहली स्टेज : इम्पोर्टेड केस यानी विदेश से आए व्यक्ति में कोरोना था। कुछ देशों में ये दूसरे लोगों में बड़े पैमाने पर फैला। भारत में ज्यादातर मामले इसी वजह से हैं। इस स्टेज में 7 दिन तक इम्पोर्टेड केस बढ़ने का खतरा रहता है।

दूसरी स्टेज : लोकल ट्रांसमिशन यानी जो मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया, वह खुद विदेश नहीं गया, पर ऐसे व्यक्ति के संपर्क में रहा, जो विदेश से आया था। इस स्टेज में 14 दिन तक संक्रमण के मामले बढ़ने का खतरा रहता है। भारत को अभी इसी स्टेज में माना जा रहा है।

तीसरी स्टेज : कम्युनिटी ट्रांसमिशन यानी ऐसे मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे जो न खुद विदेश गएए न विदेश जाने वाले व्यक्ति के संपर्क में आए। यानी कोरोना फैलने का सोर्स नहीं पता चला। इस स्टेज में 21 दिन तक संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने का खतरा बना रहता है। भारत के सामने कोरोना तीसरी स्टेज में पहुंचने का खतरा है। इसी वजह से 2 दिन में देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लॉकडाउन कर दिया गया ताकि स्टेज 2 का खतरा स्टेज 3 या स्टेज 4 में न बदले।

चौथी स्टेज :एपिडेमिक यानी कोरोना के मामले बेतहाशा बढ़ने लगते हैं। चीन और इटली में ऐसा देखा गया। चीन में अब तक 81 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 3,200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। इटली में 63 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और करीब 10: यानी 6 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...