back to top

भारत में कोरोना की मृत्यु दर घटकर 2.43 प्रतिशत हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। केंद्र ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस के प्रभावी प्रबंधन के कारण देश में कोविड-19 से होने वाली मृत्यु की दर घटकर 2.43 प्रतिशत रह गई जो 17 जून को 3.36 प्रतिशत थी। इसके साथ ही केंद्र ने इस बात पर बल दिया कि देश ने महामारी से उत्पन्न स्थिति को अपेक्षाकृत अच्छी तरहै से संभाला है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष अधिकारी (ओएसडी) राजेश भूषण ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत 8.07 प्रतिशत से कम है। उन्होंने कहा कि 19 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश प्रति दस लाख जनसंख्या पर प्रति दिन 140 से अधिक परीक्षण कर रहे हैं।

सिर्फ परीक्षण करना ही पर्याप्त नहीं है और उन्हें प्रति दस लाख की आबादी पर हर दिन 140 परीक्षण करते रहना है ताकि संक्रमण दर कम हो और यह पहले 10 प्रतिशत से नीचे आ जाए। उसके बाद परीक्षण प्रक्रिया जारी रखी जाए जिससे संक्रमण दर दर पांच प्रतिशत या उससे भी कम हो सके।

उन्होंने कहा कि अंतिम उद्देश्य परीक्षण के इस स्तर को बनाए रखना और संक्रमण दर को पांच प्रतिशत या उससे भी कम लाना है। भूषण ने कहा कि भारत में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या प्रति दस लाख जनसंख्या पर 20.4 है जो दुनिया में सबसे कम है। उन्होंने कहा, ‘ऐसे कई देश हैं जहां प्रति दस लाख आबादी पर मौतों की संख्या में भारत की तुलना में 21 गुना या 33 गुना तक अधिक हैं। वैश्विक औसत प्रति दस लाख आबादी पर 77 मौतों का है।’

भूषण ने कहा, ‘अब तक राष्ट्र ने कोविड-19 को अपेक्षाकृत अच्छी तरह से निबटा है। भारत सरकार सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ सहयोग कर रही है। सभी निर्णय विज्ञान और साक्ष्य आधारित जानकारी के आधार पर तथा विशेषज्ञों के परामर्श से लिए जा रहे हैं।’ उन्होंने इस संबंध में एक चार्ट भी साझा किया कि कोविड-19 मत्यु दर 17 जून को 3.36 प्रतिशत थी जो अब 2.43 प्रतिशत हो गई है।

उन्होंने दावा किया कि प्रभावी नैदानिक प्रबंधन के कारण मृत्यु दर में उल्लेखनीय गिरावट आई है। मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 37,148 नए मामले दर्ज किए जिससे इसकी कुल संख्या 11,55,191 हो गई।

वहीं स्वस्थ्य होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 7,24,577 हो गई। एक दिन में 587 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 28,084 हो गई। देश भर में अभी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4,02,529 है जबकि 7,24,577 लोग ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार 62.72 प्रतिशत लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...