back to top

कोरोना वायरस : ढाई साल का बच्चा अस्पताल में भर्ती

लखनऊ। कोरोना वायरस से संक्रमित ढाई साल के बच्चे को सोमवार को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बच्चे की मां लखनऊ में सबसे पहले इस वायरस से संक्रमित पाई गई थी। वह कनाडा में डॉक्टर है। यह महिला ठीक होकर वापस घर लौट गई थी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया, ढाई साल के बच्चे में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाए गए थे। उसकी जांच कराई गई जिसके बाद वह संक्रमित पाया गया। उसे किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया है। केजीएमयू के प्रभारी डॉ सुधीर सिंह ने बताया, कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सबसे पहले भर्ती की गई महिला के ढाई साल के बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बच्चे को भर्ती कर लिया गया है और उसकी स्थिति सामान्य है।

लखनऊ में कनाडा से लौटी महिला 11 मार्च को संक्रमित पाई गई थी। इस महिला के उपचार में लगी डाक्टरों की टीम का एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर नमूने लेने के दौरान संक्रमित हो गया था और वह अब भी अस्पताल में भर्ती है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सोमवार को बढ़कर करीब 300 हो गई।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...