back to top

कोरोना वायरस : संक्रमण की आशंका में तीन लोगों को आरएमएल अस्पताल में कराया भर्ती

नई दिल्ली। चीन की यात्रा कर चुके तीन लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका में आरएमएल अस्पताल के अलग वार्ड में निगरानी में रखा गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरएमएल अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी भारद्वाज ने बताया कि तीनों व्यक्तियों की आयु 24 वर्ष से 48 वर्ष के बीच है।

उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उनके नमूनों को परीक्षण के लिए पुणे स्थित आईसीएमआर-एनआईवी प्रयोगशाला में भेजा गया है। इनमें से दो व्यक्ति दिल्ली के निवासी हैं और एक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से है। तीनों मरीजों को सर्दी, जुकाम और बुखार समेत श्वसन संबंधी समस्या थी और वह जांच करवाने गए थे। भारद्वाज ने बताया कि दो मरीज एक हफ्ते पहले ही चीन से लौटे थे और तीसरा मरीज एक महीने पहले वहां से आया था। 14 जनवरी को प्राप्त डेटा के मुताबिक पुणे की आईसीएमआर-एनआईवी प्रयोगशाला को कुल 17 नमूने मिले हैं जिनमें से 14 की जांच हो चुकी है और उनमें कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं पाया गया है।

सोमवार तक चीन से 155 विमानों से भारत आने वाले कुल 33,552 यात्रियों की जांच की गई है। केरल, कोलकाता और महाराष्ट्र समेत कई स्थानों पर लोगों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। नेपाल में कोरोना वायरस के एक मामले की पुष्टि होने के साथ ही केंद्र ने उसकी सीमा से लगने वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को चीन में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए वैश्विक चिंताओं के बीच किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा की।

एनसीडीसी के 24*7 कॉल सेंटर (+91-11-23978046) को विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई नामों की सूची की निगरानी करने के लिए शुरू किया गया है। यह कॉल सेंटर जरूरतमंदों को जिला एवं राज्य निगरानी अधिकारियों की जानकारी उपलब्ध करवाएगा। नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद तथा कोच्चि के हवाईअड्डों पर थर्मल जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...