back to top

कोरोना वायरस चिकित्सकीय नहीं, बल्कि आपराधिक समस्या : अखिलेश

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से जुड़ी हजारों प्राथमिकी दर्ज हो रही हैं, जिनसे लगता है कि यह कोई चिकित्सकीय नहीं बल्कि आपराधिक समस्या है। अखिलेश ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संबंध में हज़ारों प्राथमिकी दर्ज हो रही हैं, जिससे ऐसा लगने लगा है कि ये कोई चिकित्सीय नहीं, बल्कि कोई आपराधिक समस्या है। उन्होंने कहा कि पृथक-वास केन्द्रों की बदहाली एवं उनके प्रति भाजपा सरकार की भेदभावपूर्ण नीति की वजह से लोग वहां जाने से डर रहे हैं।

अखिलेश ने कहा, भाजपाई अपना संकीर्ण चश्मा बदलें। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के उल्लंघन और जमाखोरी एवं काला बाजारी को काबू करने के लिए पुलिस पूरे प्रदेश में कार्वाई कर रही है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर रही है। 1000 बसों को लेकर कांग्रेस और प्रदेश सरकार के बीच गतिरोध के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अखिलेश ने इससे पहले एक अन्य टवीट में कहा था, अव्यवस्था के इस दौर में भी भाजपा कमज़ोर लोगों पर अत्याचार करने से नहीं चूक रही। उन्होंने कहा, गरीबों-मज़दूरों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है और उन्हें घर तक न पहुंचाने के लिए तरह-तरह के बहाने ढूंढ रही है …. अति निंदनीय। ये भाजपाई राजनीति नहीं, षड्यंत्रकारी बाजऩीति है। सपा अध्यक्ष ने बुधवार को एक बयान में कहा था कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार कोरोना वायरस संकट के बीच मजदूरों की घर पहुंचने की व्याकुलता को भी अपने राजनीतिक स्वार्थ साधने के लिए इस्तेमाल करने में संकोच नहीं कर रही है।

अखिलेश ने में कहा, प्रदेश में दिन-रात श्रमिकों की दुर्दशा की दर्दनाक कहानी सुनकर दिल दहल जाता है। रोज ही वे दुर्घटनाओं के शिकार होकर जानें गंवा रहे हैं। इस सबसे उदासीन भाजपा सरकार ने सभी मानवीय मूल्यों को रौंद दिया है। उन्होंने कहा, समझ में नहीं आता कि जब सरकारी, निजी और स्कूलों की पचासों हजार बसें खड़े-खड़े धूल खा रही हैं तो प्रदेश की सरकार श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए इन बसों का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रही? सरकार की हठधर्मिता बहुत भारी पड़ रही है।

अखिलेश ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा, जो मदद को हाथ बढ़ते हैं, उनको झटक देने का अमानवीय बर्ताव भाजपा का आचरण बन गया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार की नौटंकी नहीं तो क्या है कि वह बहाने बनाकर श्रमिकों के घर पहुंचने में अवरोधक बन रही है। भूखे-प्यासे श्रमिक, महिलाएं एवं बच्चे भयंकर गर्मी में नारकीय यातना भोग रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार को वस्तुत: स्वयं इस बात का फिटनेस सर्टिफिकेट देना चाहिए कि क्या वह इस बदहाली में देश-प्रदेश का शासन-प्रशासन चलाने लायक है? देश-विदेश में भारत की छवि का ढिंढोरा पीटने वाले कहां हैं?

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार की गरीब और श्रमिक विरोधी नीतियों का ही फल है कि रोजाना ही सड़क हादसों में श्रमिकों की जानें जा रही हैं। औरैया में मृतकों के साथ भाजपा सरकार के अंसेवदनशील बर्ताव को दुनिया जान चुकी है। उन्होंने कहा कि इटावा में ट्रक की चपेट में आकर छह किसानों की मौत हो गई। कानपुर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना में श्रमिक के बच्चे की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।

आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र में राजमार्ग पर मऊ निवासी दो छात्रों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने सवाल किए कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुलिस कहां गश्त लगा रही है और आला अफसर कहां चौकसी बरत रहे हैं? जब अधिकारी मुख्यमंत्री की बात ही नहीं सुनते हैं तो इस राज्य का क्या होगा?

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...