back to top

कोरोना वायरस : दुनिया में 56 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ

  • अब तक एक करोड़ 4 लाख संक्रमित, पांच लाख से ज्यादा ने गंवाई जान

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 4 लाख 33 हजार 532 हो गई है। इनमें 56 लाख 92 हजार 210 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 08 हजार 810 लोगों ने जान गंवाई हैं। रूस में 24 घंटे में संक्रमण के 6693 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 154 लोगों की मौत हुई है। देश में संक्रमितों की संख्या अब 6.47 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं, 9 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

उधर, मैक्सिको में एक दिन में सबसे ज्यादा 473 लोगों ने दम तोड़ा है। यहां अब तक 27 हजार मौतें हो चुकी हैं। वहीं, अमेरिका में 24 घंटे में 41 हजार 586 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 338 लोगों की जान गई है। देश में अब तक 26 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 1.28 लाख मौतें हो चुकी हैं। संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद कई राज्यों को खोले जाने की योजनाओं को रोक दिया गया है।कैलिफोर्निया, टेक्सास, जैसे राज्य शामिल हैं। उधर, ब्रिटेन के लीसेस्टर शहर में सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है।

लीसेस्टर में सात दिन में तेजी से बढ़े मामले

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, लीसेस्टर में सात दिन में मामले तेजी से बढ़े हैं। इस दौरान एक लाख लोगों में 135 लोग संक्रमित मिले हैं। पिछले हफ्ते में देश में सभी पॉजिटिव केस में लीसेस्टर का लगभग 10% हिस्सा है। इस बीच, यूएई में 1 जुलाई से धार्मिक स्थल खोले जाएंगे। यहां संक्रमितों की संख्या 48 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं, 314 लोगों की मौत हो चुकी है। अबू धाबी के एक अफसर ने कहा कि जिन यात्रियों का कोरोना टेस्ट 48 घंटे पहले निगेटिव आया है, उन्हें ही यहां आने की इजाजत मिलेगी।

दक्षिण कोरिया में महामारी के 43 नए मामले

उधर, चीन में रिसर्चर्स ने नए प्रकार के स्वाइन फ्लू की खोज की है, जो महामारी को और बढ़ा सकता है। सोमवार को अमेरिकी साइंस जनरल पीएनएएस में यह रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। इसे जी4 नाम दिया गया है। जेनेटिकली यह एच1एन1 का ही स्वरूप है, जिसने 2009 में तबाही मचाई थी। वहीं, दक्षिण कोरिया में 24 घंटे में महामारी के 43 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या 12,800 हो गई है। हाल के हफ्तों में लगातार संक्रमण के हर दिन मिल रहे मामले 30 और 60 के बीच सामने आ रहे हैं।

मिस्र में 1566 नए मामले मिले

संक्रमण से मरने वालों की संख्या 282 ही है। यहां मृत्यु दर 2.20% है। उधर, मिस्र के एक अस्पताल में आग लगने से सात कोरोना मरीजों की मौत हो गई। सात अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देश में सोमवार को 1566 नए मामले मिले। यहां संक्रमितों की संख्या 66,754 हो गई है। वहीं, मरने वालों की संख्या 2872 हो गई है। उधर, कैलिफोर्निया की जेलों में करीब 2600 कैदी संक्रमित मिले हैं।

गवर्नर गेविन न्यूसॉम ने मंगलवार को बताया कि इनमें से एक हजार से ज्यागा कैदी केवल सैन क्विनटिन की जेल में ही संक्रमित हैं। राज्य में करीब 1.13 लाख कैदी हैं। महामारी के चलते जेलों से अब तक करीब 3500 कैदियों को छोड़ा जा चुका है। उधर, चीन में 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 19 नए मामले मिले हैं। आठ स्थानीय हैं, जबकि 11 बाहर से आए मामले हैं। नेशनल हेल्थ कमीशन की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय संक्रमण के मामलों में बीजिंग में सात और शंघाई में एक मामला दर्ज किया गया। इस दौरान किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक...

नेहा धूपिया, आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म 52 ब्लू IFFM में होगी प्रदर्शित

नयी दिल्ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म ‘52 ब्लू’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। फिल्म के...

होइहि सोइ जो राम रचि राखा… कोर्ट से बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- आज खुशी का दिन है

नई दिल्ली। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद...

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक...

नेहा धूपिया, आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म 52 ब्लू IFFM में होगी प्रदर्शित

नयी दिल्ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म ‘52 ब्लू’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। फिल्म के...

होइहि सोइ जो राम रचि राखा… कोर्ट से बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- आज खुशी का दिन है

नई दिल्ली। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद...

भारत पदक तालिका में चौथे नंबर पर रहा …70 स्वर्ण समेत 171 पदक के साथ आस्ट्रेलिया फिर शीर्ष पर रहा

ग्लास्गो। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में ऐसे कई खेल नहीं थे जिनमें भारत सबसे प्रबल दावेदार था लेकिन इसके बावजूद भारतीय दल ने राष्ट्रमंडल खेल...

केजीएमयू के डॉ. आनंद मिश्रा एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा को...

यूपी विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और नीट पेपर लीक पर सपा विधायकों का प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए...