back to top

कोरोना वायरस से 15 और लोगों की मौत, संक्रमण के 654 नए मामले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोविड19 संक्रमित 15 और लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा संक्रमण के 654 नए मामले भी सामने आए हैं। प्रदेश के गृह और सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड19 संक्रमित 15 और लोगों की मौत हो गई है।

राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 611 हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज संक्रमण के 654 नए मामले आए हैं। प्रदेश में इस वक्त 6463 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। अब तक 13119 लोग अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। आज 533 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

अवस्थी ने बताया कि बुधवार को प्रदेश भर में 16521 नमूने जांचे गए। अब तक छह लाख 20 हजार 954 जांच हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अब तक 18 लाख 53 हजार 663 लोगों की ट्रैकिंग की गई है। उनमें से 1623 लोगों में कोई न कोई लक्षण पाया गया है और इनमें से 1219 की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें से 217 संक्रमित पाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...