back to top

देश में कोरोना वायरस ने 1,568 लोगों की जान ली, मामले बढ़कर 46,433 हुए

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1,568 हो गई और संक्रमित मामलों की तादाद 46,433 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 12,726 मरीज ठीक हो गए हैं और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है।

वहीं कोविड-19 से संक्रमित 32,138 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है। कुल मामलों में 111 विदेश नागरिक शामिल हैं। सोमवार शाम से कुल 179 मरीजों की जान गई है जिनमें से 98 की पश्चिम बंगाल में मौत हुई है। इसके बाद महाराष्ट्र में 35, गुजरात में 29, राजस्थान में छह, उत्तर प्रदेश में पांच, पंजाब में दो, हरियाणा, तमिलनाडु और चंडीगढ़ में एक-एक मरीज की मौत हुई है। देश में कोविड-19 से हुई 1,568 मौतों में से सबसे ज्यादा 583 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है।

इसके बाद गुजरात में 319, मध्य प्रदेश में 165, पश्चिम बंगाल में 133, राजस्थान में 77, दिल्ली में 64, उत्तर प्रदेश में 50 और आंध्र प्रदेश में 36 मरीजों ने दम तोड़ा है। तमिलनाडु में मृतकों का आंकड़ा 31 तक पहुंच गया है, जबकि तेलंगाना में 29 लोगों की संक्रमण ने जान ली है। कर्नाटक में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। पंजाब में कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या 23 है, जम्मू कश्मीर में आठ और हरियाणा में छह मरीजों की जान इस विषाणु ने ली है। केरल और बिहार में चार-चार रोगियों की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड में तीन लोगों की मौत हुई। मेघालय, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि मृतकों में 70 फीसदी से ज्यादा पहले से किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे। मंत्रालय के आंकड़े मंगलवार सुबह अपडेट किए गए हैं जो बताते हैं कि देश में सबसे ज्यादा पुष्ट मामले महाराष्ट्र में हैं जहां 14,541 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं।

इसके बाद गुजरात में 5,804, दिल्ली में 4,898, तमिलनाडु में 3,550, राजस्थान में 3,061 मध्य प्रदेश में 2,942 और उत्तर प्रदेश में 2,766 लोग संक्रमित हैं। आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,650 हो गए हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में 1,259 लोग संक्रमित हैं। पंजाब में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,233, तेलंगाना में 1,085, जम्मू-कश्मीर में 726, कर्नाटक में 651, बिहार में 528 और हरियाणा में 517 गई है। केरल में कोरोना वायरस के 500 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 169 मामले हैं। झारखंड में 115 और चंडीगढ़ में 102 लोग संक्रमित हुए हैं।

उत्तराखंड में 60 मामले सामने आए हैं जबकि छत्तीसगढ़ में 58, असम में 43 और लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 41-41 मामले हैं। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 33 मामले हैं। त्रिपुरा में 29, मेघालय में 12 और पुडुचेरी में आठ मामले हैं जबकि गोवा में कोविड -19 के सात मामले सामने आए हैं। मणिपुर में दो मामले हैं जबकि मिजोरम तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला है।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...