back to top

कोरोना वायरस : केजीएमयू बना रहा है प्लाज्मा बैंक

लखनऊ। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए रोगियों के प्लाज्मा बैंक बनाने का प्रयास कर रहा है ताकि केजीएमयू के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों के इस महामारी से गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों की प्लाज्मा थेरेपी के जरिए जान बचाई जा सकें।

केजीएमयू इसके लिए कोरोना वायरस से ठीक हुए रोगियों को प्लाज्मा का महत्व समझा कर उन्हें प्लाज्मा देने के लिए जागरूक कर रहा है। इस संस्थान में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित 12 मरीज ठीक हो चुके है जिनमें से तीन ने प्लाज्मा दे दिया है। केजीएमयू के कुलपति प्रो.एम एल बी भट्ट ने मंगलवार को भाषा से विशेष बातचीत में कहा, उत्तर प्रदेश के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज केजीएमयू द्वारा रविवार को प्लाज्मा थेरेपी किसी कोरोना रोगी को दी गई है। अभी तक हमारे पास कोरोना वायरस से ठीक हुए तीन लोगों का प्लाज्मा उपलब्ध था जिनमें से एक का प्लाज्मा तो इस्तेमाल हो गया है। अब हम जो रोगी ठीक हो गए है, उन्हें फोन कर समझा रहे है कि उनका दिया हुआ प्लाज्मा किसी गंभीर रोगी की जिंदगी बचा सकता है।

उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि इस बीमारी से ठीक हुए अधिक से अधिक लोग अपना प्लाज्मा दान दे ताकि हम केजीएमयू में एक प्लाज्मा बैंक बना सकें और इस बैंक के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों के उपचार के लिए उपलब्ध करा सकें। प्रो. भटट ने कहा कि जिस प्रकार से हमारे पास ब्लड बैंक है, उसी तरह हम प्लाज्मा बैंक भी बनाएंगे और इसके लिए हम चाहते हैं कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में प्लाज्मा एकत्र हो जाएं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से किसी रोगी को खून चढ़ाया जाता है, उसी तरह से प्लाज्मा चढ़ाया जाता है। केजीएमयू की ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने मंगलवार को भाषा से बातचीत में कहा, कोरोना वायरस से ठीक हुए किसी भी मरीज का प्लाज्मा एक वर्ष तक माइनस 40 डिग्री सेंटीग्रेट तक सुरक्षित रखा जा सकता है। अभी तक कोरोना वायरस से ठीक हुए तीन रोगियों ने अपना प्लाज्मा दान कर दिया है, इसमें से एक महिला डॉक्टर का प्लाज्मा कोरोना वायरस से पीड़ित एक डाक्टर को दिया गया।

उन्होंने कहा कि अभी तक केजीएमयू से 12 कोरोना मरीज ठीक हो चुके है, इनमें से बाकी मरीजों को भी हम प्लाज्मा देने का महत्व समझा रहे है ताकि वे अपना प्लाज्मा दान करें। उन्होंने बताया, कोरोना वायरस से ठीक हुए किसी भी व्यक्ति का प्लाज्मा लेने के लिए हम उनके रक्त की जांच करते है। यह देखा जाता है कि उनका रक्त इस लायक है कि उसमें से प्लाज्मा निकाला जा सकें। इसके बाद कोरोना एंटीबॉडी टेस्ट, एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी, मलेरिया, सिफलिस, सीरम प्रोटीन और ब्लड ग्रुप का मिलान किया जाता है और इसके बाद ही प्लाज्मा का संग्रह किया जाता है।

उत्तर प्रदेश में रविवार को पहली बार राजधानी लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में किसी कोरोना रोगी को पहली प्लाज्मा थेरेपी दी गई। यह रोगी उरई के 58 वर्षीय एक चिकित्सक है जिनको प्लाज्मा देने वाली भी कनाडा की एक महिला चिकित्सक है जो यहां केजीएमयू में भर्ती हुई थी। केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डा. संदीप तिवारी ने बताया, उत्तर प्रदेश में पहली बार किसी सरकारी अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित रोगी को केजीएमयू में प्लाज्मा थेरेपी दी गई है। इन्हें मंगलवार तक प्लाज्मा थेरेपी की दो डोज दी जा चुकी है और उनकी हालत अब स्थिर है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...