back to top

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 65 लाख के पार

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 940 मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,01,782 हो गई। वहीं एक दिन में 75,829 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65,49,373 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी दी गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले जहां 65 लाख से पार पहुंच गए वहीं इससे स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 55 लाख से ज्यादा हो गई। इसके साथ ही देश में इस संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 84.13 फीसदी हो गई है। आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 55,09,966 है।

देश में फिलहाल 9,37,625 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 14.32 फीसदी है। कोविड-19 मृत्यु दर अब घटकर 1.55 फीसदी रह गई है। देश में सात अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 20 लाख के आंकड़े को पार कर गए थे। इसके बाद यह आंकड़ा 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से पार हो गया। वहीं 16 सितंबर को 50 लाख और 28 सितंबर को 60 लाख के पार हो गया।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार तीन अक्टूबर तक 7,89,92,534 नमूनों की जांच हुई है जबकि शनिवार को 11,42,131 नमूनों की जांच हुई। देश में संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 940 लोगों की मौत हुई। इनमें से महाराष्ट्र में 278, कर्नाटक में 100, तमिलनाडु में 65, पश्चिम बंगाल में 62, पंजाब में 61, उत्तर प्रदेश में 60, आंध्र प्रदेश में 41 और दिल्ली में 34 लोगों की मौत हुई।

देश में अब तक संक्रमण से कुल 1,01,782 लोगों की मौत हुई है जिनमें से महाराष्ट्र में 37,758, तमिलनाडु में 9,718, कर्नाटक में 9,219, उत्तर प्रदेश में 5,977, आंध्र प्रदेश में 5,941, दिल्ली में 5,472, पश्चिम बंगाल में 5,132, पंजाब में 3,562, गुजरात में 3,487 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मुताबिक मरने वालों में से 70 फीसदी लोग अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे। मंत्रालय ने कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया जा रहा है। राज्यवार आंकड़े मिलान और पुष्टि का विषय हैं।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...