back to top

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 70 लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 70 लाख के पार पहुंच गए हैं, जिनमें से संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या 60 लाख से अधिक है। संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 86.17 प्रतिशत है। देश में संक्रमित लोगों की संख्या 13 दिन पहले 60 लाख के पार पहुंची थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 74,383 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 70,53,806 हो गए हैं। इसी अवधि में 918 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,08,334 हो गई है। भारत में संक्रमण के मामले 21 दिन में 10 लाख से 20 लाख हुए थे। इसके बाद ए 16 और दिन में 30 लाख, फिर 13 और दिन बाद 40 लाख तथा 11 और दिन बाद 50 लाख के पार हो गए थे। मामलों की संख्या 50 लाख से 60 लाख होने में 12 दिन लगे।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 110 दिन में एक लाख के पार पहुंचे थे, जबकि इसके बाद 59 दिन में मामले 10 लाख से अधिक हो गए। भारत में लगातार तीसरे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या नौ लाख से नीचे रही। आंकड़ों के अनुसार, इस समय देश में 8,67,496 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 12.30 प्रतिशत है। कोविड-19 के कारण मृत्युदर 1.54 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख और 28 सितंबर को 60 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 10 अक्टूबर तक 8,68,77,242 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 10,78,544 नमूनों की जांच शनिवार को की गई। पिछले 24 घंटे में जिन 918 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 308, कर्नाटक में 102, तमिलनाडु में 67, पश्चिम बंगाल में 62, उत्तर प्रदेश में 60, दिल्ली में 48, छत्तीसगढ़ में 39 और आंध्र प्रदेश में 35 लोगों की मौत हुई है।

देश से संक्रमण के कारण अब तक कुल 1,08,334 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 40,040, तमिलनाडु में 10,187, कर्नाटक में 9,891, उत्तर प्रदेश में 6,353, आंध्र प्रदेश में 6,194, दिल्ली में 5,740, पश्चिम बंगाल में 5,563, पंजाब में 3,798 और गुजरात में 3,775 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मरने वालों में से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...