back to top

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 2.6 लाख से पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रेकॉर्ड 9,987 मामले सामने आने के बाद मंगलवार सुबह तक कुल संक्रमितों की संख्या 2.6 लाख के पार चली गई। नए रोजाना मामले 10,000 के करीब पहुंच रहे हैं। मामले ऐसे समय बढ़ रहे हैं जब देश 75 दिन के लॉकडाउन से बाहर निकला है और देश के कई हिस्सों में कड़ी शर्तों के साथ मॉल, धार्मिक स्थल और कार्यालय खुल रहे हैं।

जून की शुरुआत के बाद से ही देश में कोविड-19 की वजह से रोजाना 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है और मृतकों की यह संख्या 7,466 तक पहुंच गई है। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन के बाद कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला भारत पांचवां देश बन गया है। हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, असम, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा में तेजी से मामले बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे में 266 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 9,987 नए मामले सामने आए हैं।

देश में लगातार छठे दिन 9,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 2,66,598 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में फिलहाल 1,29,917 मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,29,214 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। कुल संक्रमितों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया, अब तक 48.47 फीसदी लोग स्वस्थ हो चुके हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि मंगलवार सुबह नौ बजे तक 49,16,116 नमूनों की जांच हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1,41,682 नमूनों की जांच हुई।

मंगलवार सुबह तक हुई 266 मौतों में से सबसे ज्यादा 109 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है। इसके बाद दिल्ली में 62, गुजरात में 31, तमिलनाडु में 17, हरियाणा में 11, पश्चिम बंगाल में नौ, उत्तर प्रदेश में आठ, राजस्थान में छह, जम्मू-कश्मीर में चार, कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश और पंजाब में दो-दो और बिहार तथा केरल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। देश में अब तक कुल 7,466 मौतों में से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3,169 लोगों की मौत हुई।

इसके बाद गुजरात में 1,280, दिल्ली में 874, मध्य प्रदेश में 414, पश्चिम बंगाल में 405, तमिलनाडु में 286, उत्तर प्रदेश में 283, राजस्थान में 246 और तेलंगाना में 137 लोगों की मौतें हुईं। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 से 75, कर्नाटक में 64 और पंजाब में 53 लोगों की मौत हुई। जम्मू-कश्मीर में 45, हरियाणा में 39, बिहार में 31, केरल में 16, उत्तराखंड में 13, ओडिशा में नौ, झारखंड में सात लोगों की मौत हुई। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में कोविड-19 से पांच-पांच और असम तथा छत्तीसगढ़ में चार-चार लोगों की मौत हुई है। वहीं मेघालय और लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मृतकों में से 70 फीसदी से ज्यादा लोग पहले से ही अन्य बीमारियों के शिकार थे। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के सबसे ज्यादा 88,528 मामले महाराष्ट्र से है। इसके बाद तमिलनाडु में 33,229, दिल्ली में 29,943, गुजरात में 20,545, उत्तर प्रदेश में 10,947, राजस्थान में 10,763 और मध्य प्रदेश में 9,638 है। वहीं पश्चिम बंगाल में 8,613, कर्नाटक में 5,760, बिहार में 5,202, हरियाणा में 4,854, आंध्र प्रदेश में 4,851, जम्मू-कश्मीर में 4,285, तेलंगाना में 3,650 और ओडिशा में 2,994 मामले हैं। इसके बाद पंजाब में 2,663, असम में 2,776, केरल में 2,005 और उत्तराखंड में 1,411 लोग संक्रमित हैं।

झारखंड में 1,256, छत्तीसगढ़ में 1,160, त्रिपुरा में 838, हिमाचल प्रदेश में 421, गोवा में 330 और चंडीगढ़ में 317 मामले हैं। मणिपुर में संक्रमण के 272, पुडुचेरी में 127, नगालैंड में 123 मामले हैं। लद्दाख में 103, अरुणाचल प्रदेश में 51, मिजोरम में 42, मेघालय में 36, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 33 मामले हैं। वहीं दादरा-नगर हवेली में 22 और सिक्किम में सात मामले हैं। मंत्रालय ने बताया कि उनके आंकड़ों का मिलान भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

स्पेन ने 16 साल बाद दोहराया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई (रविवार) को खेले...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...