back to top

कोरोना वायरस : भारत में एक दिन में सर्वाधिक 29,429 मामले सामने आए

नई दिल्ली। भारत में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 29,429 नए मामले सामने आने के बाद देश में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9,36,181 हो गई, और संक्रमण से 582 और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 24,309 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों से यह जानकारी प्राप्त हुई। यह लगातार चौथा दिन है, जब कोविड-19 संक्रमण के एक दिन में 28,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। बुधवार सुबह आठ बजे अद्यतन की गई संख्या के अनुसार, देश में संक्रमित होने के बाद अब तक 5,92,031 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 3,19,840 लोगों का उपचार चल रहा है।

एक अधिकारी ने कहा, अब तक करीब 63.24 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित हुए लोगों में विदेशी भी शामिल हैं। जिन 582 लोगों की बुधवार को मौत हुई, उनमें महाराष्ट्र में 213, कर्नाटक में 85, तमिलनाडु में 67, आंध्र प्रदेश में 43, दिल्ली में 35, उत्तर प्रदेश में 28, पश्चिम बंगाल में 24, बिहार और गुजरात में 14-14 और मध्य प्रदेश एवं तेलंगाना में 10-10 लोग शामिल हैं। पंजाब में बुधवार को संक्रमण से नौ लोगों की मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर में आठ, असम, हरियाणा और ओडिशा में चार-चार, झारखंड में तीन, चंडीगढ़ में दो और अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, केरल और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। आईसीएमआर के अनुसार, देश में 14 जुलाई तक 1,24,12,664 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से मंगलवार को 3,20,161 नमूनों की जांच की गई।

अब तक, देश में संक्रमण के कारण कुल 24,309 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 10,695, दिल्ली में 3,446, गुजरात में 2,069, तमिलनाडु में 2,099, उत्तर प्रदेश में 983, पश्चिम बंगाल में 980, कर्नाटक में 842, मध्य प्रदेश में 673 और राजस्थान में 525 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के कारण 408, तेलंगाना में 375, हरियाणा में 312, पंजाब में 213, जम्मू-कश्मीर में 195, बिहार में 174, ओडिशा में 74, उत्तराखंड में 50, असम में 40, झारखंड में 36 और केरल में 34 लोगों की मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में 20, पुडुचेरी और गोवा में 18-18, हिमाचल प्रदेश में 11, चंडीगढ़ में 10, अरुणाचल प्रदेश में तीन, मेघालय और त्रिपुरा में दो-दो और लद्दाख एवं दादर एवं नगर हवेली और दमन-दीव में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में जिन संक्रमित लोगों की मौत हुई है, उनमें 70 प्रतिशत से अधिक लोग किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी ग्रस्त थे। महाराष्ट्र में संक्रमण के सर्वाधिक 2,67,665 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद तमिलनाडु में 1,47,324, दिल्ली में 1,15,346, कर्नाटक में 44,077, गुजरात में 43,637, उत्तर प्रदेश में 39,724 और तेलंगाना में 37,745 मामले सामने आए हैं।

आंध्र प्रदेश में 33,019, पश्चिम बंगाल में 32,838, राजस्थान में 25,571, हरियाणा में 22,628, बिहार में 19,284 और मध्य प्रदेश में 19,005 मामले सामने आए हैं। असम में संक्रमण के 17,807, ओडिशा में 14,280, जम्मू-कश्मीर में 11,173, पंजाब में 8,511, केरल में 8,930, छत्तीसगढ़ में 4,379, झारखंड में 4,091, उत्तराखंड में 3,686, गोवा में 2,753, त्रिपुरा में 2,170, मणिपुर में 1,672, पुडुचेरी में 1,531, हिमाचल प्रदेश में 1,309 और लद्दाख में 1,093 मामले सामने आए हैं।

नगालैंड में 896, चंडीगढ़ में 600, दादर-नगर हवेली और दमन-दीव में 520, अरुणाचल प्रदेश में 462, मेघालय में 318, मिजोरम में 238, सिक्किम में 209 और अंडमान-निकोबार द्वीप में 166 मामले सामने आए है। मंत्रालय ने बताया कि आईसीएमआर के आंकड़ों का राज्यों के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...