back to top

कोरोना वायरस प्रभाव : इंडिया ओपन में दर्शकों को आने की अनुमति नहीं

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने बुधवार को कहा कि इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए दर्शकों की गैरमौजूदगी में खेला जाएगा।

कोविड-19 के संक्रमण के कारण इस चार लाख डालर इनामी टूर्नामेंट पर खतरा मंडरा रहा है जो तोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन का अहम टूर्नामेंट है। इस विषाणु के कारण दुनिया भर में 4000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं जबकि एक लाख से अधिक संक्रमित हुए हैं। बीएआई और विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने हालांकि बुधवार को संयुक्त बयान जारी करके स्पष्ट किया कि यह टूर्नामेंट पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा और टूर्नामेंट के सुचारू आयोजन के लिए एहतियाती कदम उठाए जाएंगे।

बयान में कहा गया, योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2020 का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 से 29 मार्च तक होगा। इसमें कहा गया, खिलाडय़िों और अधिकारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाए जाएंगे। आयोजकों ने एहतियात के तौर पर स्टेडियम के अंदर लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

बीएआई के महासचिव अजय के. सिंघानिया ने कहा, इंडिया ओपन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के केडी जाधव हाल में होगा लेकिन सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमने इस बार किसी दर्शक को आने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, शुरुआती दिनों में प्रशंसक यूट्यूब पर मैच देख सकते हैं जबकि क्वार्टर फाइनल से हाटस्टार पर मैच दिखाए जाएंगे। स्वास्थ्य से जुड़े खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने तीन मार्च से पहले इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया और जापान के उन नागरिकों को दिए नियमित और ई वीजा रद्द कर दिए हैं जिन्होंने अभी भारत में प्रवेश नहीं किया है।

सरकार ने साथ ही दक्षिण कोरिया, इटली और ईरान से आने वाले लोगों को 14 दिन तक पृथक रखना अनिवार्य कर दिया है। परामर्श के अनुसार चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, ईरान, इटली, हांगकांग, मकाऊ, वियतनाम, मलेशिया, इंडोनेशिया, नेपाल, थाईलैंड, सिंगापुर और ताईवान से सीधे या परोक्ष रूप से आ रहे लोगों की मेडिकल जांच अनिवार्य की गई है।

इंडिया ओपन के ड्रा में इन देशों के कई खिलाड़ी शामिल हैं जिसमें ही बिंगजाओ, शी यु की और लिन डैन जैसे चीन के खिलाड़ी भी हैं। इन्हें यूरोप में आगामी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर टूर्नामेंट में खेलने की स्वीकृति दी गई है। बीडब्ल्यूएफ और बीएआई ने कहा कि भारत में स्वास्थ्य अधिकारियों के परामर्श जारी करने के बाद पिछले कुछ दिनों में बीएआई ने विशेषज्ञों से सलाह ली जिसके बाद टूर्नामेंट की मेजबानी का फैसला किया गया।

बीडब्ल्यूएफ ने दोहराया कि वह कोविड-19 को लेकर सभी आधिकारिक अपडेट की निगरानी करता रहेगा लेकिन इस समय एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर या बीडब्ल्यूएफ से स्वीकृत अन्य टूर्नामेंटों के आयोजन के उसके इरादे में कोई बदलाव नहीं आया है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...