back to top

कोरोना वायरस : भारत में 73 लाख से अधिक हुए कोरोना वायरस के मामले

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 67,708 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 73.07 लाख हो गई और इनमें से कुल 63,83,441 लोगों के स्वस्थ हो जाने से संक्रमणमुक्त होने की दर बढ़कर 87.35 प्रतिशत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 73,07,097 हो गए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 680 और लोगों की मौत हो जाने से संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,11,266 हो गई है। हालांकि देश में कोविड- 16 के कारण मृत्यु-दर गिरकर 1.52 प्रतिशत रह गई है। अभी 8,12,390 लोग उपचाराधीन हैं, जो संक्रमित हुए कुल लोगों का 11.11 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के अनुसार, 14 अक्टूबर तक कुल 9,12,26,305 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से बुधवार को 11,36,183 नमूनों की जांच की गई। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे, जबकि 23 अगस्त को इनकी संख्या 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गई थी।

पिछले 24 घंटों में जिन 680 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 158, कर्नाटक में 75, पश्चिम बंगाल में 64, तमिलनाडु में 52, दिल्ली में 44, छत्तीसगढ़ में 33, पंजाब में 31 और आंध्र प्रदेश में 28 लोगों की मौत हुई है। देश में संक्रमण से कुल 1,11,266 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 40,859, तमिलनाडु में 10,423, कर्नाटक में 10,198, उत्तर प्रदेश में 6,507, आंध्र प्रदेश में 6,319, दिल्ली में 5,898, पश्चिम बंगाल में 5,808, पंजाब में 3,925 और गुजरात में 3,9595 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक लोग पहले से किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आँकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...