back to top

कोरोना वायरस : यात्रा प्रतिबंधों के कारण सिंगापुर में फंसे 97 भारतीय यात्री

सिंगापुर। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए भारत के यात्रा प्रतिबंधों के कारण करीब 100 भारतीय यात्री सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे पर फंसे हुए हैं और स्वदेश लौटने में असमर्थ हैं। सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग ने गुरुवार को बताया कि वह 97 फंसे भारतीयों को विमान से भारत लाने का प्रबंध करने की दिशा में काम कर रहा है।

उसने बताया कि इन भारतीय यात्रियों में अधिकतर फिलीपीन और मलेशिया से आए हैं। उच्चायोग ने बताया कि सिंगापुर ने आसियान क्षेत्र से या वहां से होकर आने वाले यात्रियों पर यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं जिसके कारण यात्री सिंगापुर में प्रवेश नहीं कर सकते। सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त जावेद अशरफ ने गुरुवार को कहा, हम इन भारतीयों को उनके घर वापस ले जाने का प्रबंध करने के लिए विदेश मंत्रालय एवं नागर विमानन मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

अशरफ ने कहा, हम एयर इंडिया, सिंगापुर एयरलाइंस और चांगी हवाईअड्डे के साथ भी मिलकर काम कर रहे हैं ताकि इन फंसे यात्रियों को वापस भारत लाया जा सके और उन्हें मदद मुहैया कराई जा सके। चांगी हवाईअड्डे पर उच्चायोग के अधिकारी 97 यात्रियों को भोजन एवं अन्य सहायता मुहैया करा रहे हैं। इनमें से अधिकतर यात्री मलेशिया से आए हैं।

मलेशिया ने अपनी सीमाएं बंद कर दी हैं और विदेशियों को प्रवेश करने से रोक दिया है। उसने अपने नागरिकों से भी यात्रा नहीं करने को कहा हैं भारत ने भी मलेशिया और फिलीपीन समेत कुछ देशों से यात्रियों के आगमन पर रोक लगा दी है। सिंगापुर एयरलाइंस ने फंसे यात्रियों को भारत ले जाने पर सहमति जताई है क्योंकि गुरुवार को एयर इंडिया की कोई उड़ान सिंगापुर से भारत जाने के लिए निर्धारित नहीं है।

दिल्ली प्रशासन भारत में इन यात्रियों के प्रवेश के प्रबंध कर रहा है। विश्व भर के 157 देशों और क्षेत्रों में इस संक्रमण के कारण 8,809 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,18,631 लोग इससे संक्रमित हैं।

RELATED ARTICLES

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...