back to top

कोरोना वायरस : देश में संक्रमण के 15,144 नए मामले

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 15,144 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,05,57,985 हो गई है, जिनमें से 1,01,96,885 लोगों के संक्रमणमुक्त हो जाने के कारण लोगों के स्वस्थ होने की दर 96.58 प्रतिशत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित 2,08,826 लोगों का उपचार चल रहा है, जो संक्रमितों की कुल संख्या का 1.98 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक 1,05,57,985 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे में 181 और लोगों की मौत हो जाने के बाद देश में संक्रमण के कारण अब तक मारे गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,52,274 हो गई है।

कोविड-19 के मरीजों की मृत्युदर 1.44 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 16 जनवरी तक कुल 18,65,44,868 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 7,79,377 नमूनों की जांच शनिवार को की गई। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

पिछले 24 घंटे में जिन 181 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 52, केरल में 27, पश्चिम बंगाल में 15, उत्तर प्रदेश में 12, दिल्ली और तमिलनाडु में छह-छह लोगों की मौत हुई। संक्रमण से अब तक 1,52,274 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 50,388, तमिलनाडु में 12,257, कर्नाटक में 12,162, दिल्ली में 10,738, पश्चिम बंगाल में 10,041, उत्तर प्रदेश में 8,570, आंध्र प्रदेश में 7,139, पंजाब में 5,499 और गुजरात में 4363 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ उसके आंकड़ों का मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...