back to top

कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3.6 लाख से कम हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का उपचार करवा रहे मरीजों की संख्या 3.6 लाख से भी कम हो गई है और यह संक्रमण के कुल मामलों का महज 3.66 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रतिदिन ठीक होने वाले लोगों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक है, इसी के चलते यह संभव हो सका है। उसने यह भी बताया कि प्रतिदिन जान गंवाने वाले संक्रमित लोगों की संख्या में भी कमी आ रही है।

मंत्रालय ने कहा, भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। उपचार करवा रहे कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या शनिवार को घटकर 3,59,819 रह गई। इसमें बताया गया, भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का महज 3.66 फीसदी है। बीते 24 घंटे में 33,494 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जिसके चलते उपचार करवा रहे मरीजों की संख्या में कुल 3,930 की कमी आई है।

मंत्रालय के वक्तव्य के मुताबिक कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित छह राज्यों – महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में पिछले हफ्ते के औसत को देखने पर पता चलता है कि दैनिक मामलों में कमी आ रही है। मंत्रालय ने कहा, बीते 15 दिन से देश में संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक बनी हुई है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 30,006 नए मामले सामने आए हैं वहीं इसी अवधि में संक्रमण से उबरने और अस्पताल से छुट्टी पाने वाले लोगों की संख्या 33,494 है।

इसमें बताया गया कि बीते कुछ दिन से मरने वालों की दैनिक संख्या में भी निरंतर कमी आ रही है। पिछले सात दिन में संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 500 से कम बनी हुई है। देश में कोरोना वायरस के एक दिन के भीतर 30,006 नए मामले सामने आने के साथ शनिवार को संक्रमण के कुल मामले 98.26 लाख हो गए। वहीं 93,24,328 लोगों के संक्रमण से उबरने से संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर शनिवार को 94.88 फीसदी हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के कुल 98,26,775 मामले हैं। 24 घंटे के भीतर 442 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,42,628 पर पहुंच गई है। इन आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की दर और घट गई है। यह अब 1.45 फीसदी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 11 दिसंबर तक कुल 15,26,97,399 नमूनों की कोरोना वायरस संबंधी जांच की गई जिनमें से 10,65,176 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

RELATED ARTICLES

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...