back to top

कोरोना : दुनिया में एक करोड़ 47 लाख मरीज स्वस्थ

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 20 लाख 48 हजार 933 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 47 लाख 91 हजार 748 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 77 हजार 430 की मौत हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने मंगलवार को घोषणा की है कि देश में कोरोना की वैक्सीन बनाई जाएगी और सबको फ्री में दी जाएगी। उन्होंने वादा किया कि वैक्सीन ऑस्ट्रेलिया की पहुंच में है।

पीएम मॉरिसन ने कहा कि आॅस्ट्रेलिया ने स्वीडिश-ब्रिटिश फार्मास्युटिकल कंपनी एस्ट्राजेनेका से वैक्सीन की डील की थी। यह आॅक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर यह वैक्सीन सफल होती है तो हम इसे खुद बनाएंगे और अपने 2.5 करोड़ नागरिकों को मुफ्त में देंगे। वहीं, पाकिस्तान में चीन की वैक्सीन का फेज-3 का ट्रायल शुरू हो चुका है। इस वैक्सीन को चीनी की फार्मा कंपनी कैनसिनो बायो और बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोटेक्नोलॉजी (बीआईबी) ने डेवलप किया है।

कराची में 200 वॉलंटियरों पर 56 दिन तक परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान उनको तीन बार इंजेक्शन लगाया जाएगा। इस वैक्सीन का नाम एडीनोवायरस टाइप 5 वेक्टर (एडी5-एसीओवी) है। पाकिस्तान के ड्रग रेगुलेटर ने ट्रायल की अनुमति दे दी है। कहा गया है कि इसी वैक्सीन का चीन, रूस, चिली, अर्जेंटीना और सऊदी अरब में भी ट्रायल शुरू किया गया है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को कहा कि दुनिया भर में 20 से 40 साल की उम्र के लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।

डब्ल्यूएचओ के पश्चिम-प्रशांत क्षेत्र के डायरेक्टर ताकेशी कसई ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा कि इनमें से कई लोगों को यह पता तक नहीं है कि वे संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, न्यूजीलैंड में दोबारा संक्रमण फैलने के 6 दिन बाद सोमवार को 9 नए मामले आए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने संक्रमण को रोका और वे ऐसा करते रहे।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...