back to top

कोरोना : साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा मरीज स्वस्थ

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 5 करोड़ का आंकड़ा पार हो गया। अब तक 5 करोड़ 13 लाख 96 हजार 978 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 3 करोड़ 61 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 12 लाख 71 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 1.42 करोड़ से ज्यादा हो गया। देश में अब तक 2.44 लाख लोगों ने जान जा चुकी है।

यूक्रेन में राष्ट्रपति के बाद अब फाइनेंस और डिफेंस मिनिस्टर भी पॉजिटिव हो गए हैं। दूसरी तरफ, फ्रांस में नाटकीय तरीके से मामले कम हुए हैं। यूक्रेन में राष्ट्रपति के बाद अब फाइनेंस और डिफेंस मिनिस्टर भी पॉजिटिव पाए गए हैं। राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेन्स्की के आॅफिस से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति के कुछ एडवाइजर्स भी संक्रमित हैं, लेकिन इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इतने बड़े पैमाने पर संक्रमण के बाद सरकार में हड़कम्प है।

हालांकि, सरकार ने लोगों से कहा है कि राष्ट्रपति और बाकी मंत्री घर से काम करते रहेंगे क्योंकि सभी की हालत ठीक है। इस बीच सरकार ने देश में लॉकडाउन न हटाने की बात भी कही है। वहीं, फ्रांस में 8 दिन से हर दिन औसतन 50 हजार केस मिल रहे थे। लेकिन, सोमवार को इनकी संख्या नाटकीय रूप से सिर्फ 20 हजार के करीब हो गई। देश में लॉकडाउन पर सवाल उठ रहे थे और इसका सड़कों पर विरोध भी हो रहा था। अब सरकार ने कहा है कि इससे बहुत फायदा हुआ है। देश के प्रमुख शहरों में अक्टूबर से ही लॉकडाउन है।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...