back to top

कोरोना : दुनिया में 60 लाख से ज्यादा स्वस्थ

वॉशिंगटन। दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 8 लाख 29 हजार 468 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 60 लाख 48 हजार 749 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 19 हजार 397 की मौत हो गई है। उधर, अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फौसी ने गुरुवार को बीबीसी रेडियो 4 से कहा कि देश में संक्रमण को अभी कंट्रोल नहीं किया गया तो बाद में स्थिति और बिगड़ सकती है। संक्रमण और मौतों के मामले में दूसरे देश की तुलना में हम ज्यादा प्रभावित हैं।

देश के कई राज्यों में संक्रमण का मामला बढ़ गया है। वहीं, रूस में 24 घंटे में 6,760 नए मरीज मिले हैं और 147 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 6.61 लाख से ज्यादा हो गई है, जबकि 9,683 लोगों की मौत हो चुकी है। एंटी कोरोना वायरस क्राइसिस रिस्पॉन्स सेंटर ने गुरुवार को बताया कि एक हफ्ते से यहां सात हजार से कम मामले सामने आ रहे हैं। उधर, दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में 24 घंटे में 46,712 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 14 लाख से ज्यादा हो गई है। एक दिन में यहां 1038 लोगों ने दम तोड़ा है। मरने वालों की संख्या 60 हजार से ज्यादा हो गई है। देश में 8.26 लाख लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

मैक्सिको में 24 घंटे में 5681 मरीज मिले हैं और 741 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमितों की संख्या ईरान से ज्यादा हो गई है। मैक्सिको अब टॉप 10 संक्रमित देश बन गया है। यहां 2.31 लाख संक्रमित हो गए हैं, जबकि 28 हजार 510 मौतें हुई हैं। वहीं, ईरान में 2.30 लाख मरीज हैं।

उधर, न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्री डेविड क्लार्क ने कोरोना वायरस को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया और लॉकडाउन नियमों के उल्लंघनों करने पर आलोचनाओं के बाद इस्तीफा दे दिया। वे लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के साथ बीच पर गए थे। पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने गुरुवार को उनके इस्तीफे की घोषणा की। देश में अब तक 1528 केस मिल चुके हैं, जबकि 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...