back to top

देश में कोरोना के मामले बढ़कर 92.66 लाख हुए

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 44,489 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 92.66 लाख हो गए, जिनमें से 86.79 लाख लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 92,66,705 मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं 524 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,35,223 हो गई। देश में अभी 4,52,344 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। ए संख्या बुधवार को उपचाराधीन लोगों की संख्या से 7,598 अधिक है। हालांकि देश में लगातार 16 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है। आंकड़ों के अनुसार उपचाराधीन मामलों की संख्या कुल मामलों की 4.88 प्रतिशत है।

देश में कुल 86,79,138 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 93.66 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 25 नवम्बर तक 13.59 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,90,238 नमूनों का परीक्षण बुधवार को ही किया गया। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 524 लोगों की मौत हुई, उनमें दिल्ली के 99 , महाराष्ट्र के 65, पश्चिम बंगाल के 51, हरियाणा के 42, पंजाब के 31, उत्तर प्रदेश के 29 और केरल के 26 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से अभी तक कुल 1,35,223 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र के 46,748, कर्नाटक के 11,714, तमिलनाडु के 11,655, दिल्ली के 8,720, पश्चिम बंगाल के 8,172, उत्तर प्रदेश के 7,644, आंध्र प्रदेश के 6,962, पंजाब के 4,684 और गुजरात के 3,906 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संत एवं तीर्थ सुरक्षित नहीं रहेंगे तो हमारा समाज भी सुरक्षित नहीं रहेगा

तीर्थ रक्षा संत सुरक्षा पर विचार-विमर्श गोष्ठी का आयोजनलखनऊ। महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर, आशियाना, लखनऊ में मेडिटेशन गुरु पूज्य उपाध्याय श्री वीहसंत सागर...

आखिरी सोमवार पर कुछ राशियों के सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

लखनऊ। सावन का आखिरी सोमवार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से बहुत खास रहने वाला है। इस बार सावन का आखिरी सोमवार 24 अगस्त...

‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ ने सिखायी स्वराज्य और राष्ट्रधर्म की नई परिभाषा

लखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी की ओर से अतुल सत्य कौशिक कृत नाटक ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ का मंचन बीएनए के सभागार में किया गया। नाटक...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...