back to top

कोरोना : दुनिया में 79 लाख लोग संक्रमित

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 32 हजार 902 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमितों का आंकड़ा 78 लाख 98 हजार 579 हो गया है। अब तक 40 लाख 57 हजार 854 लोग ठीक हो चुके हैं। ब्राजील के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो के मेयर ब्रुनो कोवास शनिवार को कोरोना से संक्रमित पाए गए। उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नजर नहीं आए थे। उन्हें डॉक्टर्स ने घर से ही काम करने की सलाह दी है।

थाईलैंड में 15 जून से कर्फ्यू हटा दिया जाएगा। इसके साथ ही यहां रेस्टोरेंट में दोबारा अल्कोहल बेचने की अनुमति होगी। देश में तीन हजार से ज्यादा केस हैं, जबकि 58 मौतें हुई हैं। वहीं, ब्राजील के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो के मेयर ब्रुनो कोवास शनिवार को कोरोना से संक्रमित पाए गए। यहां अब तक 1 लाख 72 हजार से ज्यादा मामले मिले चुके हैं, जबकि 10,581 मौतें हो चुकी हैं।

वहीं, तीन दिन में 57 नए और स्थानीय मामले सामने आने के बाद चीन की राजधानी बीजिंग में एक बार फिर सख्त प्रतिबंध लागू किए गए हैं। 3 होलसेल मार्केट पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। इनसे संबंधित 10 हजार लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं। वहीं, सऊदी अरब में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

शनिवार रात तक यहां एक लाख 23 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। 932 लोगों की मौत हुई। सऊदी सरकार इस साल हज यात्रा रद्द करने पर विचार कर रही है। हर साल करीब 20 लाख मुस्लिम हज के लिए यहां आते हैं। उधर, मिस्र में 24 घंटे के दौरान यहां 1677 नए मामले सामने आए। इसी दौरान 62 लोगों की मौत हुई। कुल मामले 42 हजार 980 हो गए हैं। अब तक 1484 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, इजराइल में काफी हद तक संक्रमण पर काबू पा लिया था।

पिछले हफ्ते यहां स्कूल, कारोबार, बार और होटल भी खुल गए थे। इसके बाद मामले बढ़ने लगे। अब सरकार ने कहा है कि 177 स्कूल फिर बंद किए जा सकते हैं। बीते एक हफ्त में यहां 493 स्टूडेंट्स और टीचर पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, ब्राजील में संक्रमितों की संख्या 8 लाख 50 हजार 514 हो गई है। वहीं, मौतों का आंकड़ा 42 हजार 270 हो गया है। 24 घंटों 21,704 नए मामले सामने आए।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...