back to top

सभी डीएम, पुलिस कप्तानों से लगातार संवाद करें मुख्य सचिव, डीजीपी : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नियमित संवाद व सम्पर्क के माध्यम से प्रशासनिक व्यवस्था को मज़बूत बनाने पर बल देते हुए कहा कि लाॅकडाउन को सफल बनाए रखने के लिए मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक अभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों से नियमित संवाद कायम रहें। ग्रामीण तथा शहरी इलाकों में सेनिटाइजेशन कार्य को लगातार जारी रखने के निर्देश भी दिए।

टीम-11 के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र के सहयोग से प्रदेश सरकार अलग-अलग राज्यों से श्रमिकों की सुरक्षित व सम्मानजनक प्रदेश वापसी सुनिश्चित कर रही है। प्रदेश आने वाले सभी श्रमिकों की स्क्रीनिंग करते हुए इन्हें क्वारंटीन सेन्टर या होम क्वारंटीन के लिए घर भेजा जाए। क्वारंटीन सेन्टर और शेल्टर होम में स्वच्छता और सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

योगी ने कहा कि श्रमिकों सहित सभी जरूरतमंदों को कम्युनिटी किचन के द्वारा शुद्ध एवं भरपेट भोजन की व्यवस्था की जाए। क्वारंटीन सेन्टर में श्रमिकों की स्किल मैपिंग करते हुए उनका मोबाइल नम्बर एवं बैंक खाता संख्या सहित पूरा विवरण संकलित किया जाए, जिससे इन्हें रोजगार देने में सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होम क्वारंटीन के लिए घर जाने वाले श्रमिकों को खाद्यान्न किट उपलब्ध कराई जाए और होम क्वारंटीन के दौरान इन्हें एक हजार रुपए का भरण-पोषण भत्ता अवश्य उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी श्रमिक का बैंक खाता किन्हीं वजहों से निष्क्रिय हो गया हो तो प्रशासन संबंधित बैंक शाखा से संपर्क करते हुए ऐसे बैंक खातों को बिना किसी देरी के सक्रिय कराएं, ताकि ऐसे श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ते की धनराशि मिल सके।

योगी ने कहा कि होम क्वारंटीन व्यवस्था की सफलता के लिए निगरानी समितियों को सक्रिय रखा जाए और उनके द्वारा किए जा रहे सर्विलांस कार्य का फीडबैक मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से लिया जाए। उन्होंने निगरानी समितियों को सक्षम बनाने पर ज़ोर देते हुए कहा कि यह समितियां घरेलू और राजस्व संबंधी विवादों को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इस मौके पर योगी को बताया कराया गया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन द्वारा 44 हजार ग्राम प्रधानों से संवाद किया गया।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 01 जून से शुरू हो रहे राशन वितरण अभियान के अगले चरण की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से वापस लौटे श्रमिकों को नियमित अनाज उपलब्ध कराने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए इनके राशन कार्ड बनाए जाएं। हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी जरूरतमंद परिवारों को अनिवार्य रूप से अनाज उपलब्ध हो।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...