back to top

स्वच्छता अपनाकर नियंत्रित हो सकते कोविड-19 जैसे संक्रामक रोग : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि स्वच्छता के जरिए केवल कोविड-19 ही नहीं, अपितु संक्रामक रोगों को भी काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की।

उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने में निगरानी कार्य की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि निगरानी दलों की सक्रियता से संक्रमण को रोका जा सकता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि निगरानी दलों के पास इन्फ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर तथा सैनेटाइजर अवश्य हो।

उन्होंने निर्देश दिया कि कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों को निरन्तर जागरुक किया जाए और उन्हें मास्क के अनिवार्य उपयोग तथा सामाजिक दूरी का पूरी तरह पालन करने के बारे में जानकारी दी जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए चिह्नित अस्पतालों और कोविड-19 के मरीजों के लिए चिह्नित नहीं किए गए अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में चिकित्सक समेत सभी चिकित्सा कर्मी मरीजों की पूरी देखभाल करें और सभी चिकित्सकीय संस्थाओं में ऑक्सीजन की उचित व्यवस्था हो। उन्होंने बाढ़ एवं टिड्डी दलों की समस्या से निपटने की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

उधमपुर बस हादसा: गहरी खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।...

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...