back to top

लखनऊ, कानपुर नगर व प्रयागराज में बढ़ायी जाये कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ, कानपुर नगर तथा प्रयागराज में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में वृद्धि किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने में इस कार्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिये कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की कार्यवाही सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित की जाये।

मुख्यमंत्री बुधवार को लोक भवन में अफसरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने तथा कोविड-19 की बेहतर उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। इस उद्देश्य के साथ प्रदेश सरकार रणनीति बनाकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रति लोगों को सतत जागरूक किया जाये।

एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालय में बेड्स की संख्या में वृद्धि की कार्यवाही लगातार की जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ को कोविड-19 के दृष्टिगत प्रशिक्षण देकर कोविड अस्पतालों में मैनपावर बढ़ाने की कार्यवाही में तेजी लायी जाये। चिकित्सा कर्मियों को मेडिकल संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए उन्हें पीपीई किट, ग्लव्स, मास्क एवं सेनिटाइजर की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।

होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड-19 से संक्रमित मरीजों से सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से भी संवाद स्थापित कर उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त की जाये। उद्यमियों तथा निवेशकों के प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर बल देते हुए उन्होंने उद्योग बन्धु की बैठक को शीघ्र आहूत किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे इस बैठक में उद्यमियों से संवाद स्थापित करते हुए उनका फीडबैक प्राप्त करेंगे। जीएसटी के माध्यम से राजस्व वृद्धि के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्बन्ध में एक कार्य योजना बनाकर उसे लागू किया जाये।

उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में वे वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी के निर्माण के सम्बन्ध में सभी औपचारिकतायें पूर्ण कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जाये। उन्होंने पशुओं के टीकाकरण के लिए अभियान संचालित करने के निर्देश दिये।

RELATED ARTICLES

होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में बना अवैध स्टोर सील, बीकेटी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। गोमती नगर के होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में अवैध तरीके से निर्मित किये गये स्टोर को एलडीए ने मंगलवार को...

चन्द्रभानु गुप्त का जीवन त्याग, समर्पण व मूल्यों की राजनीति का प्रेरणास्रोत : महाना

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि किसी महापुरुष के नाम पर दिया जाने वाला सम्मान उनके त्याग,...

यूपीएसएसएससी में वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू

एक बार पंजीकरण के बाद बार-बार आवेदन की जरूरत नहीं, पीईटी स्कोर तीन वर्ष तक रहेगा मान्य लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी...

लखनऊ को मिलेगी गोमती एक्सप्रेस-वे और नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सौगात

एक्सप्रेस-वे से उत्तराखंड नैनीताल और नेपाल सीमा से सीधे जुडे़गा लखनऊ,एससीआर व एलडीए विजन-2036 के तहत 26 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का खाका...

सीएम योगी बोले- पहले बेटी और व्यापारी असुरक्षित थे, आज यूपी निवेशकों की पहली पसंद

हनुमानगढ़ी जैसे पवित्र स्थल पर नमाज पढ़वाने का कुत्सित प्रयास करने वाले बना रहे हिंदू धामों को निशाना 'बीमारू' मानसिकता से उबरकर 9 वर्षों में...

स्पेन 16 साल बाद फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंचा,सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराया

भोपाल। स्पेन 16 साल बाद फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया है। टीम ने पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर...